अभी के समय भारत के कई राज्य बाढ़ की चपेट में है. असम का तो हाल बाढ़ से काफी बुरा है. इसकी चपेट में आने से कई लोगों की मौत हो चुकी है. असम के हालत को देखते हुए वहां की सरकार ने लोगों की मदद के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. दरअसल, बीजेपी सरकार ने बाढ़ से प्रभावित होने वाले परिवारों को 75,000 रुपये प्रति परिवार देने की घोषणा की है. उन्होंने 3 अगस्त को अंतरिम राहत की पहली किस्त को भी जारी कर दिया है.
मरने वाले लोगों की संख्या में हुई बढ़त
बता दें कि असम में आए बाढ़ की वजह से, अभी तक मरने वाले लोगों की संख्या 85 हो गई है. रविवार को तीन और लोगों के मरने की पुष्टि की गई है. मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुरी तरीके से प्रभावित जिलों का दौरा भी किया है. उन्होंने डिब्रूगढ़ में अंतरिम राहत की पहली किस्त को जारी किया है. शिवसागर, गोलाघाट, जोरहाट और चराईदेव में जिन परिवार के मकान गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुए है. उन्हें 15 हजार रुपये प्रति परिवार देने की घोषणा की गई है. साथ ही अन्य सहायता दी जाएगी.
बनाए गए कई सारे राहत केंद्र
असम राज्य के धेमाजी, चराइदेव, जोरहाट, शिवसागर और जोरहाट में कुल 1,36,200 लोग बाढ़ से प्रभावित है. शनिवार के दिन में 5 जिलों में 1.80 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित थे. इनमें शिवसागर सबसे अधिक प्रभावित रहा था. चराइदेव में लगभग 40,000, जोरहाट में करीब 22,000 और शिवसागर में 55,000 लोग प्रभावित हुए है. प्रशासन की ओर से पांचों जिलों में 54 राहत शिविर एवं राहत वितरण केंद्र का संचालन किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की होगी ऐतिहासिक जीत, बीजेपी के गढ़ में रचा इतिहास
