E20 पेट्रोल को लेकर चल रहा विवाद अब मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंच गया है. इसी बीच अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ा ऐलान किया है. दरअसल, उन्होंने ऐलान किया है कि 100 से अधिक लोग आज प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के लिए आने वाले है. यह ऑनलाइन याचिका E20 पेट्रोल के विरोध में शुरू की गई थी, जिसमें 2 लाख से ज्यादा लोगों ने हस्ताक्षर किए थे. वह उसे प्रधानमंत्री को सौंपने वाले हैं.
केजरीवाल ने मांग की है कि पेट्रोल पंप पर लोगों को E20 के साथ-साथ सामान्य पेट्रोल लेने का विकल्प भी दिया जाए. हर उपभोक्ता पर ऐसे नियमों को थोपना उचित नहीं है. उनका दावा है कि 2023 में पहले बनी गाड़ियों के इंजन इस फ्यूल की वजह से खराब हो रहे हैं, साथ ही उनकी माइलेज के गिरने से परफॉर्मेंस भी खराब होते जा रहा है. इसी कारण से उन्होंने पेट्रोल पंप पर अपनी पंसद का पेट्रोल चुनने की डिमांड की है.
हालांकि, ऑटोमोबाइल और केंद्र सरकार का कहना है कि E20 वाहनों के लिए पूरी तरीके से सुरक्षित है. इस तेल की वजह लोगों की कच्चे तेल पर निर्भरता कम होगी. साथ ही किसानों को लाभ मिलेगा. आयात में कमी आने ले दूसरे देशों में निर्भरता भी कम आएगी. अरविंद केजरीवाल के आरोपों को बीजेपी ने राजनीति से प्रेरित बताया है. हालांकि, सभी की नजरें टिकी हुई है कि प्रधानमंत्री कार्यालय उनकी इस याचिका को स्वीकार भी करेगा या नहीं. भविष्य में विकल्प दिया जाएगा या नहीं.
बता दें कि आम जनता अभी के समय में E20 पेट्रोल की वजह से सरकार से गुस्सा है. उनका कहना है कि गाड़ियां खराब हो रही है. बार-बार सर्विस करवानी पड़ रही है. ऐसे में एक आम आदमी, जो कि बेहद मुश्किलों के बाद गाड़ी खरीद पाता है, उसके लिए बार-बार सर्विसिंग करना थोड़ी मुश्किलें पैदा कर सकता है.
ये भी पढ़ें: असम में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को सरकार ने दी राहत! बाढ़ पीड़ितों को सीधे मिलें ₹75,000?
