राम मंदिर दान चोरी मामले को लेकर AAP सांसद संजय सिंह ने कई लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर FIR दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग की है. उन्होंने बीजेपी सरकार और जांच एजेंसियों के ऊपर भी आरोप लगाए हैं.

संजय सिंह ने दी तहरीर
राम मंदिर दान चोरी मामले में राजनीति भी तेज हो गई है. अब इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के सीनियर नेता और सांसद संजय सिंह ने जन्मभूमि थाना अध्यक्ष को राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अन्य लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर FIR दर्ज करने और गिरफ्तारी को लेकर मांग की है. उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों और सरकार के ऊपर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया है.
चंपत राय कर करोड़ों की हेराफेरी का आरोप
सांसद संजय सिंह ने चंपत राय और सहयोगियों पर करोड़ों की हेराफेरी का आरोप लगाया है. उन्होंने इसी के साथ बीजेपी पर राम मंदिर फंड के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया है. संजय सिंह का कहना है कि इस मामले में सभी नाम, तथ्य और प्रमाण पत्र सामने आ गए हैं. उन्होंने कहा कि CCTV फुटेज और हिरासत में लिए गए लोगों के बयान भी दर्ज हो चुके हैं और चोरी किए गए माल की बरामदगी भी हो गई है. इसके बाद भी अभी तक किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई है.
सबूत होने के बाद गिरफ्तारी क्यों नहीं?
इस दौरान उन्होंने उठाया कि इतने सबूतों के होने के बाद भी अभी तक चंपत राय, अनिल मिश्रा, गोपाल और टिन्नू जैसे नामजद लोगों को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया है? गुरुवार को लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संजय सिंह ने कहा कि चंदा चोरी के इस महा घोटाले से पूरा देश हैरान है. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार और उनकी जांच एजेंसियों का पूरा संरक्षण प्राप्त है.
पोस्ट करके साधा निशाना
इसके अलावा संजय ने एक पोस्ट करते हुए लिखा कि जब मैं कहता हूं ईडी पार्टी (BJP) चंदा चोर है तो कुछ लोग मुझसे नाराज हो जाते हैं. उन्होंने लिखा कि अब जरा ध्यान से सुनिए, जब प्रभु श्रीराम के मंदिर में चंदा चोरी और जमीन खरीद के नाम पर घोटाला चल रहा था, उस वक्त 2020 से 2024 तक मोदी का सबसे करीबी ज्ञानेश कुमार ट्रस्ट का सदस्य था. उन्होंने इस दौरान सरकार और जांच एजेंसियों पर कई आरोप लगाए हैं.
यह भी पढ़ें- भारत-पाक सीमा पर चला बुलडोजर! 2 मस्जिदों समेत कई निर्माण ध्वस्त; ग्रामीणों में नाराजगी
