दिल्ली से पटना जाने वाले लोगों के लिए खुशखबरी की खबर सामने आ रही है. दरअसल, इस रूट पर सफर करने वाले लोगों का जीवन अब आसान होने वाला है. 19 जून 2026 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया से बातचीत के दौरान इसकी जानकारी दी है. अब केवल 5 घंटे में ही यात्री पटना से दिल्ली जा पाएंगे.
बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने दिल्ली से वाराणसी होते हुए पटना जाने के लिए, बजट में बुलेट ट्रेन को भी जोड़ा है. केवल 4 घंटे और कुछ मिनटों में इसकी यात्रा हो पाएगी. उसके बाद सिलीगुड़ी तक भी बुलेट ट्रेन जा पाएगी. ट्रेन की सारी तैयारियां शुरू हो चुकी है. भारत की पहली बुलेट ट्रेन अगले साल शुरू होगी. जो अहमदाबाद से मुंबई जाएगी.
करोड़ों का बजट तय
मंत्री अश्र्विनी वैष्णव ने, इसके लिए तय बजट के बारे में भी बताया. प्रधानमंत्री ने बुलेट ट्रेन के लिए 10 हजार करोड़ से अधिक का बजट बनाया है. इस नए तरीके से बिहार में रेलवे का विकास होगा. करीब 1 लाख 15 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट बिहार में चल रहा है. क्षमता को बढ़ाने के लिए 5 नए प्लेटफॉर्म को भी जोड़ा गया है. यानी की 5 नए स्टेशन जोड़े गए है. बिहार में बने हुए इंजन का एक्सपोर्ट होना शुरू हो गया है. करीब 51 इंजन अफ्रीका के लिए निर्यात हुए है.
ये भी पढ़ें: री-NEET परीक्षा से पहले एक और छात्रा ने की आत्महत्या, तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान
