नीट एग्जाम से पहले एक और छात्रा के सुसाइड करने की खबर सामने आ रही है. दरअसल, मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में नीट की छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है. मामला 13 जून की रात का है. हालांकि, परिवार वालों का कहना हैं कि छात्रा ने आत्महत्या की है. वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है. छात्रा की पहचान धार निवासी अवंतिका के रूप में की गई है.
रात में दी जान
परिवार की दी जानकारी के मुताबिक, रात 11 बजकर 20 मिनट के करीब वह घर की बालकनी पर गई थी. वह किसी से फोन पर बात कर रही थी. बात करते-करते वह घर के ऊपरी हिस्से पर चली गई, जिसके कुछ देर बाद ही उसके गिरने की आवाज सुनाई दी. परिवार तुरंत उसे निजी अस्पताल लेकर गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद में अवंतिका को एमवाय अस्पताल में रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया.
पहले भी की कोशिश
पुलिस का कहना है कि अवंतिका बालकनी पर फोन चला रही थी. इसी दौरान यह हादसा हुआ. हालांकि, परिवार ने इसे आत्महत्या कहा है. दरअसल, अवंतिका के पिता मेडिकल क्षेत्र में है. वह अभी इंदौर में प्रैक्टिस कर रहे हैं. अवंतिका अपनी बड़ी बहन के संग रहकर नीट की तैयारी कर रही थी. उसकी बड़ी बहन भी डॉक्टर है. भाई ने बताया कि अवंतिका पहले भी सुसाइड करने की कोशिश कर चुकी है. उसने सबसे पहले जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी.
कुछ दिन पहले वह तिंछा फॅल जाने की भी कह रही थी, लेकिन भाई के मना करने के कारण नहीं जा पाई. छात्रा के पिता का कहना है कि उसने आत्महत्या की है. तीन बार नीट का पेपर देने के बाद भी वह उसे क्लियर नहीं कर पाई. इसी वजह से उसने डिप्रेशन में आकर जान दे दी.
ये भी पढ़ें: 56 साल के हुए राहुल गांधी, पीएम मोदी ने दी बधाई, अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना
