पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और ममता बनर्जी के खास माने जाने वाले ज्योति प्रिय मलिक ने तृणमूल कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने इसको लेकर खराब स्वास्थ्य का हवाला दिया है.

ममता के एक और करीबी का इस्तीफा
पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों उथल-पुथल मची हुई है. तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी इन दिनों मुश्किलों का सामना कर रही हैं. ममता बनर्जी के खास माने जाने वाले विधायक और सांसद धीरे-धीरे उनका साथ छोड़ रहे हैं. अब बंगाल के पूर्व मंत्री ज्योति प्रिय मलिक ने भी शुक्रवार को टीएमसी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है.
साल 2011 से 2021 तक मंत्री
आपको बता दें कि ज्योति प्रिय को ममता बनर्जी का लंबे समय से करीबी सहयोगी माना जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस फैसले को लेकर वे पहले ही पार्टी के नेतृत्व को जानकारी दे चुके हैं. उन्होंने बताया कि खराब स्वास्थ्य के कारण तृणमूल के सभी पदों से इस्तीफा दिया है. अब इस मामले को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं. आपको बता दें कि मलिक ने साल 2011 से 2021 तक बंगाल के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री के रूप में कार्य किया था.
ED ने किया था गिरफ्तार
ज्योति प्रिय को साल 2023 में राशन वितरण घोटाले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें गिरफ्तार किया था.हालांकि गिरफ्तारी के बाद मलिक ने कई बार स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का हवाला दिया था और उस दौरान उनकी कई बार जांच भी कराई गई थी. अब टीएमसी के अंदर जारी मतभेदों के बीच उनके इस्तीफे की खबर सामने आई है, जिससे यह चर्चा का विषय बन गया है.
पत्र लिखकर दी जानकारी
ज्योति प्रिय मलिक ने एक पत्र लिखकर बार कही है. उन्होंने पत्र में लिखा कि उनका ब्लड शुगर लेवल 350 तक पहुंच गया है. वह किडनी की समस्या से पीड़ित हैं. ऐसे में पार्टी के लिए कर्तव्यों का पालन अब संभव नहीं है. फिलहाल ज्योति मलिक के इस्तीफे को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं. आपको बता दे कि ममता बनर्जी के करीबी सहयोगियों में ज्योतिप्रिय मलिक का नाम सबसे आगे है.
यह भी पढ़ें- मलेशिया से चल रहा था खालिस्तानी नेटवर्क! गिरफ्तार किए गए 2 वांटेड आरोपी
