कांग्रेस नेता और NSUI के AICC इंचार्ज कन्हैया कुमार ने केंद्र सरकार के ऊपर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि जो लोग Education का E नहीं जानते, वो ऐसा ही शिगूफा छोड़ेंगे और टेलीग्राम बैन कर देंगे.

कन्हैया कुमार ने सरकार पर साधा निशाना
कांग्रेस नेता और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के AICC इंचार्ज कन्हैया कुमार ने केंद्र सरकार के ऊपर निशाना साधा है. शुक्रवार को उन्होंने कहा कि ओडिशा के पाठ्यक्रम में वैज्ञानिक को पायलट बता दिया गया. इस तरह की कई गलतियां हैं. वहीं दूसरी तरफ राजस्थान में परीक्षा में प्रश्न पत्र की जगह आंसर शीट दे दी गई. उन्होंने कहा कि लोगों के अशिक्षित रखकर देश को विकसित कैसे बनाया जाएगा?
शिक्षा को प्रोडक्ट बना दिया
कन्हैया कुमार ने कहा कि पर्ची वाले प्रधानमंत्री के राज में शिक्षा को प्रोडक्ट बन दिया गया है. उन्होंने कहा कि आज शिक्षा किसी के लिए भी आसान नहीं है और इसके पीछे वो अयोग्य लोग जिम्मेदार हैं, जो पदों पर बैठे हुए हैं. उन्होंने कहा कि दरअसल, मोदी सरकार का शिक्षा को लेकर अप्रोच ही खराब है. उन्होंने इस दौरान कहा कि पीएम मोदी ने जुमला दिया था कि हम हार्वर्ड वाले नहीं, बल्कि हार्डवर्क वाले हैं.
NTA को बैन करना होगा- कन्हैया कुमार
उन्होंने कहा कि इन लोगों का यही हार्डवर्क है कि पेपर लीक हो जा रहा है. कन्हैया कुमार ने कहा कि बात साफ है जो सरकार वोट चोरी करेगी और वो पेपर भी चुराएगी. कन्हैया कुमार ने कहा कि सरकार में बैठे हुए लोग Education का E नहीं जानते, वो ऐसा ही शिगूफा छोड़ेंगे और टेलीग्राम बैन कर देंगे. उन्होंने कहा कि पेपर लीक को रोकने के लिए NTA को बैन करना होगा.
शिक्षा व्यवस्था को मजाक बना दिया
कन्हैया कुमार ने कहा कि आज के समय में ऐसी कई परीक्षा नहीं बचा है, जिसका पेपर लीक न रह हो. उन्होंने कहा कि सवाल अब UPSC पर भी उठ रहा है. इन सभी का कारण सरकार में बैठे हुए लोग हैं. उन्होंने कहा कि सरकार में शिक्षा के प्रति गंभीरता की कमी है और इसी कमी ने शिक्षा जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्था को मजाक बनाकर रख दिया है.
यह भी पढ़ें- हरिद्वार जमीन खरीद घोटाले में CM धामी का एक्शन! जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई; बोले- भ्रष्टाचार पर रियायत नहीं…
