अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने बीजेपी और सरकार पर राम मंदिर दान चोरी मामले में जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि भगवान राम अब बीजेपी के साथ नहीं हैं, वे हमारे साथ हैं.

अयोध्या सांसद ने बीजेपी को घेरा
अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद राम मंदिर में दान चोरी के मामले में बीजेपी और सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा कि इस घोटाले का खुलासा 7 जून को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किया था. अवधेश प्रसाद ने कहा कि जिसके बाद सरकार को दबाव में आकर विशेष जांच दल (SIT) का गठन करना पड़ा है. उन्होंने कहा कि इस जांच की रिपोर्ट का उन्हें और उनकी पार्टी को काफी इंतजार है, जिससे मामले का खुलासा हो सके.
प्रभु राम अब हमारे साथ- अवधेश प्रसाद
अवधेश प्रसाद ने बीजेपी के हमला करते हुए कहा कि अब भगवान राम का आशीर्वाद बीजेपी के ऊपर से पूरी तरह से हट गया है. उन्होंने कहा कि अब प्रभु राम हमारे हैं और उन्होंने मुझे आशीर्वाद देकर अयोध्या का सांसद बनाया है. उन्होंने कहा कि अगर भगवान राम बीजेपी के साथ होते तो लोकसभा चुनाव 2024 में उनका यहां से सपूड़ा साफ नहीं होता. उन्होंने कहा कि बीजेपी अयोध्या के साथ आसपास की सीटें और चित्रकूट भी हार गई.
राम भक्तों पर सपा ने गोली नहीं चलवाई- अवधेश
इस दौरान अवधेश प्रसाद ने कहा कि अखिलेश यादव ने पहले कहा था कि जब मंदिर का निर्माण पूरी तरह से हो जाएगा और प्राण प्रतिष्ठा हो जाएगी, तो वे अपने परिवार के साथ दर्शन करने आएंगे. उन्होंने कहा कि राम भक्तों पर सपा ने कभी भी गोली नहीं चलवाई और जिन लोगों ने गोली चलवाई थी, वे लोग आज बीजेपी के साथ में खड़े हैं. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के बयानों पर भी प्रतिक्रिया दी है.
योगी के बयानों पर प्रतिक्रिया
उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयानों और मामले की जांच पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि योगी बाबा क्या कहते हैं, यह वही जानें. उन्होंने कहा कि इस महा घोटाले का सच सभी के सामने आना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि अब मामले की जांच शुरू हो गई है, जिसके कारण सभी को SIT की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार है. उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी होगा, वह बचेगी नहीं.
यह भी पढ़ें- ‘Education का E नहीं जानते…’, कन्हैया कुमार का केंद्र सरकार पर हमला; बोले- NTA को बैन करना होगा
