लखनऊ में NEET परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है. JCP बबलू कुमार ने कई अधिकारियों के साथ बैठक की है. इस दौरान पुलिसकर्मियों की तैनाती को लेकर निर्देश दिए गए हैं. सुरक्षा को लेकर भी कड़े इंतजाम किए गए हैं.

लखनऊ में NEET परीक्षा के 75 केंद्र
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में NEET Re Exam को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है. बताया जा रहा है कि परीक्षा के लिए लखनऊ में 75 केंद्र बनाए गए हैं. 21 जून यानी कल रविवार को होने वाली NEET परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होकर शाम 5.20 बजे तक होने वाली है. इस दौरान परीक्षा में 35 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है.
भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती
आपको बता दें कि इस परीक्षा को लेकर लखनऊ प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट पर है. बताया जा रहा है कि CCTV की निगरानी में एग्जाम कराए जाएगा, जिसके लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है. आपको बता दें कि इस दौरान मौके पर भारी मात्रा में पुलिस बल भी तैनात रहेगा. परीक्षा की तैयारी को लेकर लखनऊ पुलिस लाइन में JCP बबलू कुमार ने कई अधिकारियों के साथ बैठक की है.
अनावश्यक नहीं खड़ा होगा कोई व्यक्ति
अधिकारियों के बीच हुई इस बैठक में परीक्षा के दौरान पुलिस की मुस्तैदी को लेकर निर्देश दिए गए हैं. बताया जा रहा है कि परीक्षा केंद्र से 50 मीटर की दूरी में किसी भी तरह की पार्किंग व्यवस्था नहीं होगी. बताया जा रहा है कि जिन परीक्षा केंद्रों की बाउंड्री वॉल छोटी है, उनके बाहर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. साथ ही परीक्षा केंद्र के बाहर किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक खड़ा होने नहीं दिया जाएगा.
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रहेगी पुलिस की नजर
आपको बता दें कि परीक्षा के दौरान केंद्रों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा. इस दौरान अगर थोड़ी भी लापरवाही पाई जाती है, तो तुरंत ही कार्रवाई की जाएगी. आपको बता दें कि परीक्षा के दौरान कई सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी. परीक्षा को लेकर लखनऊ पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर दिखाई दे रहा है.
यह भी पढ़ें- विदेश में बैठे हैंडलर्स के इशारे पर वारदात! पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किए गैंग के 4 सदस्य; पूछताछ जारी
