पंजाब पुलिस ने जबरदस्ती वसूली और फायरिंग की घटनाओं में शामिल रहे एक गैंग के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. ये सभी आरोपी विदेश में बैठे हैंडलर्स के इशारे पर वारदात को अंजाम देते थे.

पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता
पंजाब में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. पंजाब के जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने जबरदस्ती वसूली और फायरिंग की घटनाओं में शामिल रहे एक गैंग के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. जिसके बाद गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है. मामले की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे हैंडलर्स के इशारे पर काम कर रहे थे.
विदेश में बैठे हैंडलर्स के इशारे पर वारदात
बताया जा रहा है कि ये सभी आरोपी विदेश में बैठे हैंडलर्स के इशारे पर जालंधर और एसबीएस नगर में कई फायरिंग की घटनाओं की साजिश रचने और उन्हें अंजाम देने में शामिल थे. अब पंजाब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस गैंग के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने इन आरोपियों के पास से तीन आधुनिक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं.
कई घटनाओं को दिया अंजाम
पुलिस के मुताबिक इस मामले में FIR दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई जारी है. पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े सदस्यों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है. पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी विदेश में बैठे हुए हैंडलर्स के कहने पर वारदातों को अंजाम दे रहे थे. पुलिस ने बताया कि ये आरोपी जालंधर और SBS नगर जिलों में फायरिंग की कई घटनाओं की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने में शामिल थे.
मामले में दर्ज की गई FIR
इन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले को लेकर PS भार्गो कैंप, जालंधर कमिश्नरेट में FIR दर्ज की गई है. अब पुलिस इस नेटवर्क के पिछले और आगे के कनेक्शन का पता लगाने और इसमें शामिल दूसरे आरोपियों की पहचान करने के लिए आगे की जांच कर रही है. इन चारों आरोपियों की गिरफ्तारी को पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें- NEET परीक्षा को लेकर दिल्ली सरकार की सुविधाएं! एग्जाम सेंटर के बाहर बनेंगे कूलिंग जोन; बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा
