केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोल्हापुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत कोई धर्मशाला नहीं है, यहां सिर्फ वही रहेगा, जो यहां पर जन्मा है. उन्होंने कहा कि घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकालेंगे.

घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे- अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोल्हापुर में एक सभा को संबोधित किया है. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है. इसी के साथ उन्होंने कहा कि एक-एक घुसपैठिए को देश से बाहर निकालेंगे. यह कोई धर्मशाला नहीं है, यहां सिर्फ वही रहेगा, जो यहां पर जन्मा है. संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने आशीर्वाद दिया है और कि बंगाल की सीमाओं से घुसपैठ बंद हो जाएगी.
यह कोई धर्मशाला नहीं है- अमित शाह
अमित शाह ने इस दौरान कहा कि देश भर से सभी घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे. उन्होंने कहा कि उद्धव जी कांग्रेस की गोद में बैठे हुए हैं और घुसपैठियों को वोटबैंक बनाकर जीना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि कान खोलकर यह बात सुन लो, यह कोई धर्मशाला नहीं है, यहां सिर्फ वही रहेगा, जो इस देश में जन्मा है. उन्होंने कहा कि इस देश की सुरक्षा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में की जाएगी.
बंगाल की जनता ने दिया आशीर्वाद
इस दौरान अमित शाह ने कहा कि लोग कहा करते थे कि आप देश के ह हिस्से में पहुंच जाओगे, लेकिन पश्चिम बंगाल का क्या होगा. उन्होंने कहा कि चुनाव में पश्चिम बंगाल की जनता ने बीजेपी को राज्य में अपना आशीर्वाद और समर्थन दिया है. उन्होंने कहा कि हम सब बहुत छोटे थे, राम जन्मभूमि के आंदोलन में नगर में निकलते थे. कई लोग कहते थे कि हमारे और आपके जीवन में मंदिर नहीं बनेगा.
बीजेपी ने बनवाया राम मंदिर
अमित शाह ने कहा कि हमें भी कई बार लगता था कि इस जीवन में मंदिर नहीं देख पाएंगे. अमित शाह ने कहा कि भगवान राम की कृपा से साल 2014 में बीजेपी की सरकार बनी और अब अयोध्या में भव्य राम मंदिर अपनी भगवा ध्वजा के साथ खड़ा हुआ है. इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश से सभी घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकालेंगे.
