UP Weather Update:उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी, उमस और तीखी धूप से परेशान लोगों के लिए मौसम विभाग (IMD) की ओर से राहत भरी और महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के आंशिक असर के कारण उत्तर प्रदेश के मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है। मौसम विभाग ने दिल्ली से सटे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों यानी नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़ और मेरठ में धूल भरी तेज आंधी चलने और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ प्री-मानसून की हल्की बारिश होने का बड़ा अलर्ट जारी किया है.
आंधी और बारिश का अलर्ट
पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी बदलावों के कारण उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं या आंधी चलने की संभावना है. प्रदेश के कुछ जिलों में शाम या रात के समय गरज के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं, जिससे तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है. हालांकि, मानसून की सुस्त चाल के कारण व्यापक रूप से भारी बारिश की उम्मीद नहीं है
हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट
यूपी आईएमडी ने रविवार के लिए जो अलर्ट जारी किया है उसके मुताबिक खीरी, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव. कानपुर, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, वाराणसी, संतरविदासनगर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली में हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.
पूर्वी यूपी का मौसम
आज 21 जून 2026 को पूर्वी उत्तर प्रदेश (पूर्वांचल) के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहेगा, हालांकि कुछ स्थानों पर बादलों की आवाजाही और हल्की बूंदाबांदी से आंशिक राहत मिल सकती है. गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज और बलिया जैसे जिलों में दिन का पारा 41°C से 44°C के बीच दर्ज किया जा सकता है. रात का तापमान 29°C से 31°C के आसपास रहेगा, जिससे रातें भी काफी गर्म महसूस होंगी
पूर्वी यूपी में मानसून कब आएगा
पूर्वी यूपी में मानसून का आगमन 22 से 24 जून के बीच होने का अनुमान है. वर्तमान में मानसून छत्तीसगढ़ और बिहार की सीमा पर रुका हुआ है. आज यानी 22 जून से पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बादलों की सघनता बढ़ेगी और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है, जिससे गर्मी से स्थायी राहत मिलेगी.
जानें प्रदेश में तापमान का हाल
दिन के समय तापमान 39°C से 40°C तक रहने का अनुमान है, जो सामान्य से अधिक गर्म महसूस होगा. न्यूनतम तापमान की बात करें तो रात का तापमान गिरकर लगभग 29°C तक आ सकता है. हवा में नमी की मात्रा करीब 41% रहेगी, जिससे उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है.
मौसम विभाग की सलाह
मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है. विशेष रूप से मौसम विभाग की तरफ उन इलाकों में सतर्क रहने को कहा गया है, जहां भारी वर्षा और आकाशीय बिजली की आशंका बनी हुई है.
