पश्चिम बंगाल के तारातला में एक हादसा हो गया है. दरअसल, 24 जून 2026 की दोपहर में एक निर्मानधीन गोदाम की शेड अचानक ढह गई है, जिसकी वजह से 50 लोगों के मलबे में दबने की खबर सामने आ रही है. हादसे में 5 लोगों की मौत हो चुकी है. संभावना जताई जा रही है कि यह आकड़ा और बढ़ सकता है.
दरअसल, कोलकता पुलिस को जानकारी मिली थी कि तारातला इलाके के ब्रेस पुल के पास ट्रांसपोर्ट गोदाम की छत अचानक गिर गई है. सूचना मिलने के बाद तुरंत डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप, कोलकाता पुलिस, फायर एंड इमरजेंसी की टीम और नागरिक सुरक्षा की टीम पहुंची. उन्होंने कहा कि सेना के अधिकारी बचाव कार्य में हेल्प करते दिखाई दिए थे, लेकिन गिरे हुए हुए लोहे की बीम को क्रेन और मशीन से हटाया गया.
स्थानीय लोगों का कहना है कि मजदूर रोजाना की तरह काम में लगे हुए थे. हालांकि, इसी बीच एक गोदाम की छत का बड़ा हिस्सा अचानक से गिर गया, जिसकी वजह से 50 से 60 लोग उसमें दब गए. लोगों ने कहा कि हादसा इतना अचानक हुआ कि लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला था. BJP नेता राकेश सिंह ने भी दुर्घटना में 5 लोगों की मौत बताई है. उन्होंने कहा कि ‘5 लोगों की जान जा चुकी है. हालांकि, प्रशासन की ओर से मृतकों की संख्या की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. कुछ को अस्पताल में भेज दिया गया है.’
मौके पर पश्चिम बंगाल के मंत्री इंद्रनील खान ने भी घटनास्थल का दौरा किया. साथ ही उन्होंने कहा कि ‘हमारा मेन फोक्स अंदर फंसे हुए लोगों को बचाना है. यह सभी चीजें गैर कानूनी है. यह TMC की सत्ता के दौरान में बना था. बचाब दल मौके पर पहुंच चुके हैं.’
इस बीच पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री इंद्रनील खान ने घटनास्थल का दौरा किया और बचाव कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने कहा, ‘हमारी प्राथमिकता अंदर फंसे लोगों को बचाना है. सभी बचाव दल मौके पर मौजूद हैं. यह सब गैर-कानूनी है जो TMC के सत्ता में रहने के दौरान बनाया गया था.’
ये भी पढ़ें: केतन हत्याकांड: प्रियंका चतुर्वेदी का फूटा गुस्सा, कहा- सिया के साथ उनके माता-पिता को भी मिले सजा
