केतन अग्रवाल हत्याकांड केस काफी चौंका देने वाला है. मामले पर बड़े-बड़े नेता भी अपने रिएक्शन देते दिखाई दे रहे हैं. सिया और केतन मामले पर UBT की नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी पोस्ट कर गुस्सा जाहिर किया है.
सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ’26 साल के केतन अग्रवाल की बेरहमी से की गई हत्या की खबर पढ़कर मेरा मन परेशान हो गया. इस हत्या में उनकी 20 साल की मंगेतर सिया गोयल और लवर चेतन चौधरी शामिल है. मुझे उम्मीद है कि इस मामले में कानून का सख्ती से पालन किया जाएगा और सिया को वही सजा मिलेगी जिसकी वह असली हकदार है. किसी का मारने के लिए इतनी साजिश करना और सोचना कि बच जाएगी. तो यह बहुत घिनौनी बात है.’
साथ ही प्रियंका चतुर्वेदी ने सिया के मां-बाप को निशाने में लेते हुए कहा कि ‘सिया के माता-पिता को भी सजा जरूर मिलनी चाहिए. संभावना है कि उन्हें अपनी बेटी के प्रेम-संबंध के बारे में पूरी बातें पता थी, लेकिन जबरदस्ती उसकी अरेंज्ड मैरिज करवाई जा रही थी.’
केतन के माता-पिता का आरोप
केतन के माता-पिता ने दावा किया कि रेनू मित्तल और नरेंद्र मित्तल को पूरी बात पता थी. फिर भी उन्होंने सिया की गारंटी ली थी. रेनू और नरेंद्र, सिया के बुआ और फूफा लगते हैं. वहीं, केतन के दूर के मामा-मामी लगते हैं. उनको और सिया के परिवार को सब पता था. फिर भी उसकी शादी तय करवाई गई. बता दें सिया ने एक नहीं बल्कि कई प्लान केतन को मारने के लिए रचे थे. शिया 20 साल की, प्रेमी 22 साल और केतन 26 साल का था. तीनों ही अच्छे परिवार से ताल्लुक रखते हैं. तीनों का परिवार जाने माने कारोबारियों वाला है. ऐसे में अब देखना यह है कि आखिर सिया और केतन मामले में आगे और क्या पहलू खुलकर आते हैं.
ये भी पढ़ें: केतन हत्याकांड: एक प्लान फेल तो दूसरा तैयार! सिया की बनावटी कहानी से लेकर हत्या तक का पूरा खेल, जानें पूरी घटना…
