उत्तराखंड से एक बड़ा मामला सामने आया है. दरअसल, CM धामी और केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम को बम से उड़ाने का ईमेल आया है. यह धमकी मसूरी, देहरादून और हरिद्वार के अधिकारियों को भेजा गया है. धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई है. पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है.
अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, ईमेल में धार्मिक स्थलों बद्रीनाथ और केदरनाथ को उड़ाने की बात की गई है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी निशाना बनाया गया है. ऐसे तीर्थस्थल को लेकर धमकी भरा ईमेल आना काफी चिंताजनक है. श्रदालुओं का संख्या इस समय काफी ज्यादा होती है. इसी वजह से प्रशासन पूरे अलर्ट मोड पर आ गया है. सभी खुफिया एजेंसिया सतर्क हो गई है. बम निरोधक दस्ता भी सक्रिय हो गया है.
प्रशासन अलर्ट मोड पर
धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद में प्रशासन ने हर जगह पर हाई अलर्ट जारी किया है. लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए कड़े कदम उठाएं जा रहे हैं. हर जगर पर पुलिसबल की तैनाती की जा रही है. बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड संदिग्ध जगहों पर जाकर जांच कर रहा है. हालांकि, अभी तक किसी भी तरीके का विस्फोटक समान नहीं मिला है.
मंदिरों, रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर सख्त चेकिंग की जा रही है. होटल धर्मशाला और पार्किंग स्थल पर अतिरिक्त फोर्स तैनात किए गए है. अभी तक लेकिन ईमेल भेजने वाले व्यक्ति का पता नहीं लगा है. पुलिस ने इस ईमेल के पीछे शरारती तत्वों के होने की संभावना भी जताई है. हालांकि, लोगों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का खेल नहीं किया जा रहा है.
मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बढ़ोतरी
सीएम पुष्कर सिंह धामी को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इसी कारण से हर जगह पर निगरानी की जा रही है. उनकी सुरक्षा को बढ़ाया गया है. किसी भी व्यक्ति को मिलने जाने देने से पहले सख्त चेंकिग करने का निर्देश दिया गया है. पुलिस ने लोगों से अपील की हैं कि अगर किसी भी तरीके का संदिग्ध समान उन्हें दिखाई दें, तो उसकी जानकारी तुरंत सुरक्षा एजेंसी को दी जाए. अधिकारियों का कहना हैं कि धमकी को हल्के में या अफवाह में न लिया जाएं.
ये भी पढ़ें: नोएडा के सामने नई चुनौती, खत्म हो रही जमीन! कहां से आएगा अब विकास के लिए पैसा?
