आगरा में स्मार्ट सिटी परियोजना की हालत पर नगर निगम और प्रशासन की नजरे लाने के लिए पार्षद ने बड़े ही अलग अंदाज में विरोध किया है. दरअसल, बीजेपी के वार्ड संख्या 12 के पार्षद किशन नायक ने अपना जन्मदिन भूमिगत नाले में उतर कर बनाया है. उन्होंने अपना जन्मदिन इस अंदाज में स्मार्ट सिटी प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जाहिर करने के लिए की है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है. पार्षद एवं स्थानीय लोग नगर निगम के खिलाफ में नारेबाजी करते दिखाई दिए है.
दरअसल. पार्षद किशन ने जानकारी देते हुए बताया था कि 31 मई तक सभी नालों की साफ सफाई हो जानी चाहिए थी. हालांकि, अभी तक सफाई के नाम पर कोई कदम नहीं उठाया है. वार्ड में स्थित 14 साल पुराने भूमिगत नाले की सफाई भी अभी तक नहीं हुई है. करीब 12 बार वह नगर निगम से इस मामले पर शिकायत कर चुके है. हालांकि, हर बार किसी तरीके का बहाना दे दिया जाता है
नाले की ऐसी स्थिति की वजह से कई हादसे हुए है. एक कर्मचारी पैर फिसलने के कारण इसमें गिर गया, जिसकी वजह से उसे तीन महीने तक बेड रेस्ट करना पड़ा था. एक डेढ़ साल का मासूम भी नाले में गिर चुका है. अगर समय रहते कोई नहीं आता तो बड़ा हादसा हो सकता है. अगर भविष्य में कोई हादसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होनी चाहिए. प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान का सपना अधिकारियों में प्रेरणा की कमी होने के कारण अधूरा रह गया है. कई वरिष्ठ अधिकारी बहुत हाथ जोड़ने के बाद आते, लेकिन कोई भी समाधान नहीं निकलता. इसी वजह से उनका वार्ड जलभराव और गंदगी से परेशान हो गया है. नाले में जन्मदिन बनाने का उद्देश्य जनता की समस्या का समाधान करना है. जनता की समस्या का हल होना ही उनके जन्मदिन का सबसे अच्छा उपहार होगा.
घरों में गया था पानी
पार्षद किशन ने आरोप लगाया कि 31 मई यानी की मानसून से पहले नालों की सफाई होनी चाहिए थी, लेकिन 14 पुराने भूमिगत जल की अभी तक सफाई नहीं हो पाई. नगर निगम के अधिकारियों से 12 बार शिकायत की गई, लेकिन केवल आश्वासन ही मिला . जून में हुई बारिश की वजह से महाराणा प्रताप बस्ती, वाल्मीकि बस्ती और लंगड़े चौक पर पानी भर गया था, जिसकी वजह से पूरी रात परेशान झेलनी पड़ी. टार्च जलाकर अपने बच्चों को संभालते दिखाई दिए.
ये भी पढ़ें: कर्नाटक सरकार सख्त: महिलाओं की निजी तस्वीरें और वीडियो लीक करने पर बिना जांच होगी कार्रवाई?
