Pilibhit Encounter:यूपी के पीलीभीत के बिलसंडा में व्यापारी पप्पू हत्याकांड का आरोपी 1.75 लाख का इनामी सुपारी शूटर शिवम शनिवार रात पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. वह दो हत्याओं समेत 12 मुकदमों में वांछित था और एक और वारदात को अंजाम देने बिलसंडा पहुंचा था. इस मुठभेड़ में दो पुलिसवाले भी घायल हुए हैं. घायल बदमाश की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. उसकी पहचान शिवम उर्फ सरबजीत के रूप में हुई है.
जानिए कहां हुई मुठभेड़
थाना बिलसंडा क्षेत्र के शीतलपुर मरोरी जंगल के पास मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी. मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग कर दी. पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा जंगल में भाग निकला.
एक दर्जन मुकदमों में वांछित था शूटर शिवम
बदमाशों की फायरिंग में एक उपनिरीक्षक और एक मुख्य आरक्षी भी घायल हो गए हैं. घायल बदमाश की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. उसकी पहचान शिवम उर्फ सरबजीत के रूप में हुई है. वह हत्या, गैंगस्टर एक्ट समेत करीब एक दर्जन मुकदमों में वांछित था और कस्बा बिलसंडा में पप्पू गुप्ता हत्याकांड में भी उसकी मुख्य भूमिका बताई जा रही है. उसके सिर पर 1 लाख रुपये का इनाम था. पुलिस ने उसके पास से पिस्टल, राइफल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं. फरार बदमाश की तलाश जारी है.
