Aligarh Accident: अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना क्षेत्र में कलाई माइनर के पास तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों पर सवार चार लोगों को टक्कर मार दी. भीषण हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया, कार चालक को हिरासत में लिया गया है. हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है.
मां-बेटे समेत 3 की मौत
जानकारी के अनुसार, सरोज और उनका बेटा अभिषेक अस्पताल में एक मरीज को देखकर अपने गांव लौट रहे थे. वहीं तीसरे मृतक दशरथ अपने दोस्त भानु के साथ बेटी के लिए लड़का देखने निकले थे. इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने दोनों बाइकों को रौंद दिया. हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद कार भी पलट गई. घटना के बाद कार में सवार दो लोग मौके से फरार हो गए, जबकि ड्राइवर समेत कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक घायल का पैर कटकर अलग हो गया.घटना के बाद दो परिवारों में कोहराम मच गया है.
मृतकों के परिवार में कोहराम
पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने मृतकों के तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है. ये घटना हरदुआगंज थाना इलाके के कलाई माइनर के निकट की घटना.
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस अधिकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब तीन बजे डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि थाना हरदुआगंज क्षेत्र के रामघाट रोड स्थित निर्माणाधीन सड़क के पास एक्सयूवी कार और दो मोटरसाइकिलों के बीच दुर्घटना हुई है.पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई. चौथे घायल का इलाज जारी है और उसकी स्थिति खतरे से बाहर है. वाहन और उसके चालक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. मामले में तहरीर के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
