UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में आज यानी 28 जून 2026 को मौसम मिलाजुला रहेगा, जहां पश्चिमी यूपी में भीषण लू का प्रकोप रहेगा, वहीं पूर्वी यूपी में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. यूपी में अधिकतम तापमान 39°C से 42°C और न्यूनतम तापमान 29°C से 31°C के आसपास दर्ज होने का अनुमान है.
तपती गर्मी का आखिरी दौर
मौसम विभाग के अनुसार, यह तपती गर्मी का आखिरी दौर है और 29 जून से पूरे राज्य में बारिश का नया सिलसिला शुरू होने के साथ मानसून की आधिकारिक एंट्री होने की उम्मीद है.आइए जानते है आपके यहां पर मौसम की गतिविधियां कैसे रहने वाली हैं
यूपी का मौसम
मौसम विभाग की तरफ से कई हिस्सों के लिए अलग-अलग मौसम रहने की संभावना जताई गई है. आज भी यूपी के कई जिलों में लू और उमस परेशान करेगी.इसके अलावा मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए बारिश के साथ-साथ प्रदेश में तेज आंधी और आकाशीय बिजली कड़कने की भी चेतावनी जारी की है. 29 जून को तापमान में भारी गिरावट की संभावना जताई जा रही है.
पूर्वी उत्तर प्रदेश
पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात (आकाशीय बिजली) गिरने का अलर्ट है. इस दौरान 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज धूलभरी हवाएं/आंधी चलने की संभावना है. कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है जिससे तापमान में मामूली गिरावट आएगी. यहां मानसून की प्री-गतिविधियां पूरी तरह सक्रिय हैं. 29 और 30 जून को भारी बारिश के साथ तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज होगी.
पश्चिमी उत्तर प्रदेश
पश्चिमी यूपी की बात करें तो कई जिलों में हीट वेव से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी रहेगी. दोपहर को गर्म हवा और उमस परेशान करेगी.
जानिए नोएडा-लखनऊ का हाल
आज की बात करें तो नोएडा भीषण गर्मी की चपेट में रहेगा. नोएडा में आज आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, भीषण गर्मी और उमस परेशान करेगी. दोपहर के बाद शुष्क व तेज हवाएं चलने का अनुमान है. लखनऊ में सुबह से ही तेज धूप रहेगी, दोपहर में गर्म हवाएं चलेंगी और शाम को आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं. मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार इन दोनों शहरों को कल (29 जून) शाम से राहत मिलनी शुरू होगी। 30 जून से 1 जुलाई के बीच यहाँ झमाझम मानसूनी बारिश का दौर शुरू हो जाएगा, जिससे गर्मी से पूरी तरह निजात मिलेगी.
