पाकिस्तान ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि आखिर उसे क्यों आतंकवादी देशों में गिना जाता है. दरअसल, पाकिस्तान ने रविवार-सोमवार की रात 12 बजकर 30 मिनट पर अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक किया है. इस एयरस्ट्राइक में तीन प्रांतों के आम लोगों को निशाना बनाया गया, जिसके कारण 4,5 साल और कुछ महीने के बच्चे भी घायल हो गए है. वहीं, कई बच्चे, बूढ़ों और महिलाओं की मौत हो चुकी है,
क्यों किया गया एयरस्ट्राइक
पाकिस्तान बदले की आग में हमेशा ही बौखलाया सा फिरता है. उसके यहां होने वाले हर एक आतंकी हमले का दोष, वह बिना किसी जांच के अफगानिस्तान को ही देता है. पिछले साल सितबंर में भी पाकिस्तान एयरफोर्स पर सबसे बड़ा हमला हुआ था, जिसका दोष पाकिस्तान ने बिना किसी जांच के अफगानिस्तान को दिया है. इसी कारण से वह लगातार आफगानिस्तान विरोधी आतंक बोलकर हमले करता है. हालांकि, हर बार जो तस्वीर आती है. उससे साफ हो जाता है कि अफगानिस्तान के आतंकियों की जगह आम लोगों को मारा जा रहा है. 9 महीने से पाकिस्तानी वायुसेना अफगानिस्तान के 565 आम अफगान नागरिकों को मार चुकी है.
हालांकि, अब भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. अपनी करतूतों को छिपाने के लिए वह बार-बार कहता दिखाई दे रहा है कि उसने इस एयरस्ट्राइक में 25 आंतकियों को मारा है. लेकिन वहां से आई तस्वीर अलग ही दर्द बया कर रही है. 35 से ज्यादा आम नागरिक इसमें मारे गए है. वहीं, 100 से भी अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं.
सभी हमले के दौरान एक दूसरे को बचाते दिखाई दिए. हालांकि, बचाव करने के दौरान भी पाकिस्तान ने एयर स्ट्राइक कर दिया, जिसकी वजह से कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. हमले वाले प्रांतों पर कोई सेनाकर्मी भी मौजूद नहीं था. सभी सरकारी अस्पताल में अपना इलाज करते दिखाई दे रहे हैं. पाकिस्तान कह रहा है कि उसने टीटीपी को निशाना बनाया, लेकिन पीड़ित लोगों का कहना है कि वहां पर कोई भी आतंकी ठिकाना मौजूद नहीं था.
