राजस्थान के श्रीगंगानगर से ऐसा मामले सामने आया है, जिसने पूरे देश को बुरी तरीके से झकझोर कर रख दिया. यहां पर 13 साल की नाबालिग के साथ 32 लोगों ने रेप किया है. दरअसल, एक ई-रिक्शा चालक ने बच्ची को उसके घर ले जाने के बजाए होटल में जाकर बेच दिया, जिसके बाद होटल में 4 दिनों में 32 लोगों ने उसके दुष्कर्म को अंजाम दिया. हालांकि, लोगों के आक्रोश और प्रदर्शन के बाद में प्रशासन ने देर रात एक्शन लिया है. जिस होटल में बच्ची के साथ इतनी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया, उस होटल पर बुलडोजर एक्शन लिया गया.
कब और कैसे हुआ मामला
दरअसल, 18 जून की रात में आठवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा अपनी सहेली से मिलकर श्रीगंगानगर लौटी थी. घर जाने के लिए उसने ई-रिक्शा लिया था. हालांकि, वह ई-रिक्शा बच्ची को घर ले जाने के बजाए ‘होटल जॉय इन’ लेकर गया. उसने उस होटल में बच्ची को बेच दिया.
हर दिन बच्ची के साथ रेप किया जाता था. करीब 32 लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था. बच्ची के विरोध करने पर उसको जबरदस्ती शराब पिलाई जाती थी. पांच दिन में अलग-अलग होटल में उसे ले जाया गया. दर्द और चीखों को दबाने के लिए बच्ची को नशीली दवा देकर शांत कराया जाता था.
इधर बच्ची के लापता होने पर परिवार वालों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई. मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से बच्ची का पता लगाया गया. 22 जून 2026 के दिन उसे होटल जॉय से सही सलामत बरामद किया गया. हालांकि, इतने दिनों में हुई हैवानियत से वह पूरी तरीके से सदमे में थी. इसी कारण से उसे काउंसलिंग के लिए भेजा गया.
12 आरोपियों को पुलिस अभी तक पकड़ चुकी है. अन्य आरोपी अभी फरार चल रहे हैं. इस मामले से गुस्साएं छात्र और कांग्रेस के सदस्य सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि जब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं होगी तब तक वह प्रदर्शन करते रहेंगे. बच्ची के साथ हुई हैवानियत की वजह से सभी लोग सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. प्रशासन ने अभी तक 4 होटलों पर बुलडोजर चलाया है. श्रीगंगानगर में 150 से ज्यादा अवैध होटल है. इनमें से केवल 40 का ही रजिस्ट्रेशन हो रखा है.
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में 19 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, मां ने नाबालिग प्रेमिका पर लगाया धर्मांतरण का आरोप
