महाराष्ट्र के सांगली से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर एक 15 साल की युवती के ऊपर 19 साल के युवक पर धर्मांतरण का दबाव डालने का मामला सामने आया है. इसकी वजह से युवक ने आत्महत्या कर अपनी जान ले ली है. मृत युवक की पहचान दुर्वांक शेवाले के रूप में की गई है.
दरअसल, मृत युवक की मां ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे का संबंध एक मुस्लिम समुदाय की नाबालिग लड़की से था. वह बार-बार उस धर्मांतरण करने का दबाव डाल रही थी. मां के पास दोनों के चैट्स भी मौजूद है, जिसमें साफ तौर पर धर्म बदलने की बात बोली जा रही है.
शिकायत के अनुसार लड़की और उसका साथी मिलकर युवक को धर्म परिवर्तन करने के लिए बोल रहे थे. पुलिस ने मां के आरोप के बाद में दोनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है. 25 जून को घर के कमरे में दुर्वाक कमरे में मृत मिला था. पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड और चैट को खंगाल रही है. अभी तक के चैट्स देखकर साफ पता चल रहा है कि आरोपी युवक पर धर्म बदलने का आरोप लगा रहा था.
मृतक की मां ने बताया कि उनका बेटा 23 तारीख को पुणे से घर आया हुआ था. उसे किसी का फोन आया, जिसके बाद उसने बेडरूम में जाकर आत्महत्या कर ली. मां ने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि पुलिस दोनों के ऊपर सख्त एक्शन ले. दुर्वांक उनके घर का इकलौता बेटा था. मुस्लिम लड़की से प्यार करने लग गया था, जिसकी वजह से उसके साथ ऐसा हुआ है. पुलिस मामले की सख्ती से जांच कर रही है. सबूतों को आधार पर दोनों पर केस दर्ज किया जा चुका है. जल्द ही पूछताछ आगे बढ़ाई जाएगी.
ये भी पढ़ें: लिव-इन में रहना पड़ा भारी! पंचायत ने ठोका 21 लाख का जुर्माना, पूरे परिवार को किया समाज से बाहर…
