उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सब को हैरान करके रख दिया है. दरअसल, वेनेजुएला से एक महीने बाद भारतीय युवक का शव लाया गया है. परिवार वालों ने जब शव को देखा तो उनके पैरो तले जमीन खिसक गई है. परिजनों का आरोप है कि राकेश की साजिश के तहत हत्या की गई है. उसके शरीर से कई महत्वपूर्ण अंगों को निकाल कर बेच दिया गया है. परिवार के लगाए आरोप के बाद जब शव का पोस्टमार्टम किया गया तो सभी लोग हैरान रह गए. दरअसल, राकेश के शरीर से 21 अंग गायब थे.
जानकारी के मुताबिक, राकेश चौहान मर्चेंट नेवी के जरिए वेनेजुएला की शिप में नौकरी करने के लिए गया था. वह वहां नवंबर 2025 में गया था. 2023 में राकेश की शादी हुई थी. दंपति का एक 6 महीने का बच्चा है. घर में केवल राकेश ही कमाने वाला था.
परिवार को एक दिन अचानक ही मुंबई से कॉल आया. शिपिंग कंपनी ने बताया राकेश जहाज पर गिर गया है. वह बहुत गंभीर अवस्था में है. उसका इलाज चल रहा है. बचने की उम्मीद नहीं है. शाम होते ही घरवालों को मौत की खबर आती है, जिसके बाद करीब एक महीने बाद राकेश के शव को देवरिया लाया गया. परिवार वालों ने शव पर काफी सारे टांके देखे थे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बोला तो डॉक्टर ने हालत को देखते हुए साफ मना कर दिया. डॉक्टरों ने कहा कि बिना प्रशासनिक इजाजत के वह शव को हाथ भी नहीं लगाएंगे.
डॉक्टरों के प्रशासनिक आदेश लाने के लिए बोलने के बाद में जिला मजिस्ट्रेट ने पोस्टमार्टम करने के लिए बोला, जिसके बाद डॉक्टरों ने काफी बड़े खुलासे किए. दरअसल, रिपोर्ट में सामने आया कि राकेश के शरीर के सारे महत्वपूर्ण अंग गायब है. ‘फेडरेशन ऑफ सीफेरर्स यूनियंस ऑफ इंडिया’ ने भी मामले की गंभीरता को उच्चस्तरीय जांच की डिमांड की है. शरीर से हार्ट, ब्रेन, दोनों फेफड़े, किडनी, लिवर, स्प्लीन, पेट, पैंक्रियास, इंटेस्टाइन, हायोइड, थायरॉइड, ट्रैकिया और लैरिंक्स सब गायब थे. कान से लेकर कान तक में 21 टांके और गर्दन से लेकर प्यूबिक सिम्फिसिस तक 22 टांके थे. FSUI ने एक्स पर मामले की जानकारी देते हुए कहा कि नाविकों की बलि दी जा रही है. मामले पर उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए.
ये भी पढ़ें: 13 साल की बच्ची और 32 हैवान! 4 दिन तक नशीली दवा देकर किया रेप! प्रशासन ने चलाया होटल पर बुलडोजर
