बिहार के भोजपुर जिले के चर्चित भूषण तिवारी एनकाउंटर में आरोपी पाए गए SDPO राजेश कुमार शर्मा को एक सप्ताह के बाद ही नई पोस्टिंग दे दी गई है. एक ही हफ्ते के बाद में नई पोस्टिंग मिल जाने की खबर फैलते ही भूषण तिवारी के सपोर्टस में आक्रोश का माहौल है.
दरअसल, जगदीशपुर के SDPO राजेश कुमार शर्मा के ऊपर एनकाउंटर केस में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके बाद उन्हें पद से हटा कर वापस से पुलिस मुख्यालय में बुलाया गया है. यह पोस्टिंग उन्हें बुधवार के दिन डीएसपी की तबादला सूची में दी गई है. अब वह मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो में डीएसपी का पद संभालेंगे.
राजेश कुमार शर्मा के साथ अन्य अधिकारियों का तबादला
अपर पुलिस महानिदेशक पंकज कुमार का तबादला कर उन्हें बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम का अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक पद दिया गया है.
विधि-व्यवस्था के एडीजी सुधांशु कुमार को यातायात विभाग में एसवीयू का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है
साइबर अपराध एवं सुरक्षा में ADG का पद संभालने वाले अमृत राज को ATS का नया ADG बना दिया गया है.
सीआईडी के कमजोर वर्ग के ADG केएस अनुपम को ADG विधि-व्यवस्था का पद सौंपा गया है.
30 जून के दिन रिटायर हुई शोभा ओहटकर की जगह उनके पद को प्रीता वर्मा संभालेगी. वह पहले बिहार में भवन निर्माण विभाग की जिम्मेदारी संभाल रही थी. अब वह होमगार्ड एवं अग्निशमन सेवा विभाग को संभालेगी.
DG प्रशिक्षण निर्मल कुमार आजाद, मद्यनिषेध- राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के DG का अतिरिक्त पद सौंपा गया है.
ये भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: रील में भारी कैश के साथ दिखा आरोपी अविनाश शुक्ला का भाई, पुलिस जांच में शामिल
