उत्तराखंड में मानसून सक्रिय होने की वजह से राज्य के लगभग हर जिले में भारी बारिश हो रही है. 3 दिन से हो रही बारिश की वजह से दैनिक दिनचर्या पूरी तरीके से खराब हो चुका है. मौसम विभाग ने हालत के और गंभीर होने की चेतावनी दी है. आने वाले दिनों में इससे भी ज्यादा बारिश हो सकती है.
पर्वतीय जिलों में हालत और खराब हो सकते हैं. इसी कारण से सख्त चेतावनी जारी की गई है. बता दें कि लगातार हो रही बारिश की वजह से भागीरथी, कली, सरयू और अलकनंदा जैसी नदियों का जलस्तर बढ़ चुका है. नदी के किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है.
अगले 48 घंटे और खराब
IMD की जारी चेतावनी के मुताबिक, कुमाऊं और गढ़वाल के अधिकतर हिस्से में अगले 48 घंटे तक और बारिश हो सकती है. साथ ही बिजली और भूस्खलन भी हो सकता है. इसी कारण से ऐसे इलाकों पर सख्त निगरानी रखने के आदेश दिए गए है ताकि किसी भी परिस्थिति में तुरंत बचाव कार्य किया जा सके. लोगों से अपील की गई है कि वह अनावश्यक कामों से बचें.
स्कूलों को किया बंद
बारिश होने की वजह से चंपावत और बागेश्वर में तीन दिनों तक स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है. हर जिले की स्थिति पर नजर रखी जा रही है. किसी भी तरीके की आपदा से बचने के लिए यह फैसला लिया गया है. बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. बारिश के कारण कई जगह पर मलबे गिरने से यातायात का सफर बाधित हो चुका है. इसी कारण से सरकार ने यह फैसला लिया है. आपदा प्रबंधन की टीम इन रास्तों को खोलने में जुट गई है. लोगों से अपील की गई है कि मौसमी चेतावनी को इग्नोर न करें.
ये भी पढ़ें: दिल्ली के लिए बड़ी सौगात! ₹6,969 करोड़ की टनल रोड से बदलेगा दिल्ली का सफर, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
