मानसून से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल का निरीक्षण करके आपदा प्रबंधन तंत्र की तैयारियों का जायजा लिया है. उत्तराखंड सरकार मानसून सीजन को लेकर अलर्ट मोड में दिखाई दे रही है.

मानसून से पहला अलर्ट मोड में धामी सरकार
उत्तराखंड में मानसून सीजन को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में दिखाई दे रही है. सीएम धामी ने मानसून से पहले राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल का निरीक्षण करके आपदा प्रबंधन तंत्र की तैयारियों का जायजा लिया है. इस दौरान सीएम धामी ने संबंधित अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं.
कंट्रोल रूम से निगरानी
आपको बता दें कि राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (कंट्रोल रूम) से पूरे राज्य में मौसम की स्थिति और मानसून से जुड़ी गतिविधियों के साथ ही संवेदनशील इलाकों पर लगातार नजर रखी जा रही है. धामी सरकार का उद्देश्य है कि किसी भी तरह की आपात स्थिति में तुरंत ही कार्रवाई की जा सके और लोगों को तुरंत मदद मिल पाए. सीएम धामी ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं.
आपदा से पहले मजबूत हो व्यवस्थाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यशैली हमेशा ही पूर्व तैयारियों की रही है. सरकार का मानना है कि आपदा के इंतजार के बजाय पहले ही सभी व्यवस्थाओं को मजबूत कर लिया जाए. मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आपदा की स्थिति में राहत और बचाव कार्यों में किसी भी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए और लोगों को तुरंत ही समय रहते मदद मिलनी चाहिए.
सीएम धामी खुद करते निगरानी
सीएम धामी हर बड़ी आपदा के दौरान खुद राहत-बचाव कार्यों की निगरानी करते दिखाई देते हैं. वे लगातार प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करके व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे हैं. अब मानसून के दौरान संभावित खतरों को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में राहत सामग्री, मशीनरी, बचाव दल और जरूरी संसाधनों की अग्रिम तैनाती को सुनिश्चित कर दिया गया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मॉक ड्रिल का निरीक्षण किया है.
यह भी पढ़ें- आतंकियों के निशाने पर अमरनाथ यात्रा! हमले की साजिश रच रहा पाकिस्तान; हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
