UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह एक्टिव हो गया है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है. मौसम विभाग ने 3 जुलाई के लिए पूरे प्रदेश में बारिश, गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है.बीते 24 घंटे में बारिश होने से तापमान में भी गिरावट देखी गई. 40 से अधिक जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात की आशंका है और 80 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.मौसम विभाग ने 4 और 5 जुलाई को और बारिश की रफ्तार और तेज होगी.
इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार बांदा, चित्रकूट, महोबा, झांसी, ललितपुर और सोनभद्र समेत आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है.
40 से ज्यादा जिलों में बिजली गिरने का खतरा
प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, मिर्जापुर, जौनपुर, गाजीपुर, कानपुर, उन्नाव, रायबरेली, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बिजनौर, जालौन समेत 40 से अधिक जिलों में मेघगर्जन और आकाशीय बिजली को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.
बारिश और आंधी का अनुमान
दिन में आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी (35% संभावना) हो सकती है. शाम के बाद से बारिश की संभावना बढ़कर 50% हो जाएगी, जिससे कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 2 से 5 जुलाई के बीच कई जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना है. कुछ क्षेत्रों में हवा की गति 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.
यूपी में आंधी-बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो-तीन दिनों में मानसून और मजबूत होगा, जिससे 4 और 5 जुलाई को प्रदेश के कई इलाकों में व्यापक बारिश देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग ने 2 से 5 जुलाई के बीच यूपी के कई जिलों में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने जिन जिलों में बारिश होने की संभावना व्यक्त की है, उनमें वाराणसी, प्रयागराज, आगरा, मथुरा, बिजनौर, मेरठ, सहारनपुर, बदायूं, रामपुर, फिरोजाबाद, ज्योतिबाफुले नगर, बरेली, हरदोई, फतेहपुर, रायबरेली, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, कानपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर और सोनभद्र शामिल हैं. बारिश के दौरान कई जगहों पर 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी. लखनऊ में 2 जुलाई को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.
सलाह
बारिश और बिजली चमकने के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें तथा मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर बनाए रखें.
ये भी पढ़ें: एटा में दर्दनाक हादसा, खराब पड़ी रोडवेज बस को कैंटर ने मारी टक्कर,5 की मौत,11 घायल
