हाल ही में भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची के साथ में मुलाकात की है. दोनों नेताओं के बीच में इस दौरान कई अहम साझेदारी हुई है. बता दें कि दोनों देशों में 1 साल में 120 से ज्यादा बिजनेस के समझौते देखने को मिले हैं.
विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने इस समझौते से लाखों करोड़ों रुपये के निवेश होने की उम्मीद जताई है. साथ ही आधुनिक तकनीक से बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार भी मिलेगा.
सुजुकी 5,000 करोड़ रुपये का निवेश और नए कारखाने के लिए जमीन भी खरीदेगी.
हरियाणा में डाइकिन 1,000 करोड़ रुपये का निवेश नया रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर बनाने में करेगी.
हरियाणा सरकार के साथ हाथ मिलाकर सुमितोमो कॉर्पोरेशन 3,800 करोड़ रुपये का निवेश कर औद्योगिक परियोजनाओं पर काम करेगी. साथ ही स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं में 10,000 करोड़ का निवेश करने की संभावना है.
जेएसडब्ल्यू स्टील और जेएफई स्टील एक साथ मिलकर 16,000 करोड़ का बड़ा स्टील प्लांट लगाएंगे.
एलएंडटी और इतोचू कॉर्पोरेशन 18,900 करोड़ का निवेश कर कांडला में ग्रीन अमोनिया प्लांट लगाएंगे.
एसीएमई और आईएचआई 29,500 करोड़ का निवेश कर 4 लाख टन क्षमता का ग्रीन अमोनिया प्लांट लगाने वाले हैं.
गुजरात में फूजीफिल्म सेमीकंडक्टर बनाने के लिए प्रयोग होने वाली सामग्री की उत्पाद करेंगी.
एनडीडीबी, नेडफी और सुजुकी आरएंडडी बायोगैस प्लांट लगाएंगे.
टोयोटा बिदकिन 1 लाख वाहन और 2,800 लोगों को नौकरी देकर नया वाहन संयंत्र लगाएंगे.
एमयूएफजी बैंक, श्रीराम फाइनेंस में जल्द ही 40,000 करोड़ रुपये का निवेश कर सकते हैं.
आईआईटी हैदराबाद और मित्सुबिशी इलेक्ट्रिक एक साथ मिलकर सुरक्षा के क्षेत्र में विशेषज्ञ, एआई और क्वांटम तकनीक को तैयार करेंगे.
भारतीय विज्ञान संस्थान और याकुमो क्वांटम तकनीक में रिसर्च करेंगे.
डिगंतरा और आईस्पेस चंद्र मिशन पर काम शुरू करेंगे.
असम में आईआईटी गुवाहाटी और तोहो कोकी सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम का विकास करेंगे.
मेघालय में Value Added Agriculture को बढ़ाने के प्रोजेक्ट पर काम किया जाएगा.
NTT डेटा भारत में सबमरीन इंटरनेट केबल परियोजना में 3,800 करोड़ रुपये का निवेश कर सकते हैं.
SMBC बैंक YES बैंक में 17,000 करोड़ का निवेश करेगी.
एसीएमई और मित्सुबिशी गैस केमिकल 9,000 करोड़ रुपये का निवेश 1 लाख टन क्षमता का ग्रीन मेथनॉल प्लांट लगाएंगे.
ये भी पढ़ें: हिमाचल में मानसून का कहर! किन्नौर में फ्लैश फ्लड और लैंडस्लाइड से मचा हड़कंप; स्कॉर्पियो समेत फंसी 2 गाड़ियां
