केतन अग्रवाल केस में आए दिन एक से एक बड़े खुलासे होते रहते हैं. पुलिस जांच में ऐसे बड़े नाम का नाम खुलासा हुआ है, जिसे दोनों के पूरे प्लान के बारे में पहले से ही पता था. दोनों ने अपने प्लान को उसके साथ शेयर किया था.
बता दें कि केतन की हत्या उसकी मंगेतर सिया ने और उसके बायफ्रेंड ने की थी. जांच के दौरान कई बातें खुली, जिसमें एयरपोर्ट ले जाने वाले ड्राइवर ने बताया था कि सिया और उसके भाई का झगड़ा हुआ था. ऐसा इसलिए क्योंकि वह केतन के साथ नहीं जाना चाहती थी, लेकिन केतन के भाई ने जबरदस्ती उसको कार में बैठाया था.
इसी में एक और खुलासा यह भी हुआ कि हत्या करने के बाद में चेतन एक दोस्त से मिलने गया था. उस दोस्त को इस मामले की पूरी जानकारी पहले से ही थी. वारदात के बाद में सिया ने भी इस घटना के बारे में उससे बातचीत की थी. अज्ञात युवक महाराष्ट्र के बीड जिले का रहने वाला है. दोनों ने उसे हत्या के बारे में पूरी जानकारी दी थी. वह युवक बालेवाड़ी में प्राइवेट कंपनी में काम करता था. चेतन और सिया दोनों ने युवक से प्लान के बारे में बातचीत की, तो उसने दोनों को दूसरा कदम उठाने की सलाह दी थी. पुणे ग्रामीण पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है. साथ ही पूछताछ भी की जा रही है.
पुलिस पुराने कॉल और चैट्स देख आरोपी की केस में भूमिका जानने का प्रयास कर रही है. पूरी जानकारी लेने के बाद ही कुछ कहा सकता है कि व्यक्ति सच में आरोपी है या नहीं है. अब कहानी केवल दो ही कई लोगों से बंधते जा रही है.
ये भी पढ़ें: कुछ दिनों में जेल जा सकते चंपत राय! विनय कटियार का बड़ा दावा; बोले- मेरी पीएम मोदी से बात हो गई है
