कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में एक कैदी के जेल से फरार होने की खबर सामने आ रही है. दरअसल, आरोपी अफजलपुर पुलिस थाने में POCSO मामले में गिरफ्तार किया गया था. एक ही हफ्ते पहले उसे गिरफ्तार किया गया था. आरोपी की पहचान मंजूनाथ के रूप में की गई है. आरोपी के जेल से भागने का पूरा मामला सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है.
पुलिसकर्मी की लापरवाही?
दरअसल, आरोपी मंजूनाथ को अफजलपुर लॉक-अप में रखा गया था. गुरुवार की रात में वह जेल से तब फरार हुआ जब थाने में मौजूद पुलिसकर्मी की अचानक आंख लग गई थी. इसी बीच मंजूनाथ ने मौका पाकर लॉक-अप से भागने के लिए दूसरी मंजिल से छलांग लगा ली. आरोपी के भागने की जानकारी सामने आते ही आसपास की टीम आरोपी की खोजबीन में जुट गई. हालांकि, अभी तक आरोपी का पता नहीं लग पाया है.
सीसीटीवी में कैद मामला
सीसीटीवी में साफ दिखाई दिया कि आरोपी दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर बाहर निकला था. पुलिसकर्मियों की तैनाती के बीच में अपराधी का भाग जाना काफी गंभीर सवाल खड़े करता है. आरोपी को पकड़ने के लिए पड़ोसी राज्यों से भी संपर्क किया गया है. बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर निगरानी बढ़ा दी गई है. वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की जांच के लिए सख्त निर्देश दिए है. ड्यूटूी पर तैनात पुलिसकर्मियों से पूछताछ की जा रही है. अगर जांच में किसी भी पुलिसकर्मी की लापरवाही देखने को मिली तो उस पर सख्त एक्शन लिया जाएगा.
ये भी पढ़ें: वीजा नियमों में बदलाव में सख्ती! आवेदन से पहले चेक करते रहे लेटेस्ट अपडेट
