उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चाएं हो रही हैं कि चुनाव 2027 के बजाय 2026 के नवंबर-दिसंबर में हो सकते हैं. अब इसको लेकर उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जवाब दिया है.

2026 में विधानसभा चुनाव की चर्चाएं
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीति तेज है. अब उत्तराखंड के सियासी गलियारों में विधानसभा चुनाव को लेकर कई खबरें तेजी के साथ फैल रही हैं. राज्य में चर्चाएं हो रही हैं कि विधानसभा चुनाव समय से पहले यानी 2027 के बजाय 2026 के नवंबर-दिसंबर महीने में हो सकते हैं. अब इन दावों को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी बातचीत की है.
मुख्यमंत्री धामी ने दिया जवाब
गुरुवार को देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने इसको लेकर जवाब दिया है. कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी से सवाल किया गया कि क्या राज्य में समय से पहले चुनाव हो सकते हैं. जिसका जवाब देते हुए सीएम धामी ने कहा कि उन्हें इस तरह की कोई सूचना नहीं आई है कि समय से पहले कहीं पर चुनाव हो रहा हो. इस दौरान उन्होंने कई बातें कही हैं.
चुनाव आयोग की बात माननी पड़ेगी- सीएम धामी
सीएम धानी ने कहा कि हमको किसी भी स्तर पर नहीं कहा गया है कि समय से पहले चुनाव हो रहा है और न ही इस तरह की तैयारियां हो रही हैं. उन्होंने कहा कि वैसे चुनाव आयोग जो कहेगा, वह सभी को मानना पड़ेगा, लेकिन अभी तक आधिकारिक रूप से ऐसी कोई भी सूचना सामने नहीं आई है. उन्होंने कहा कि इसको लेकर अभी तक औपचारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है.
2027 से पहले नहीं होगा चुनाव
पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए सीएम धामी ने स्पष्ट कर दिया कि फिलहाल उत्तराखंड में 2027 से पहले विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद नहीं दिख रही है. सीएम धामी के मुताबिक समय से पहले विधानसभा चुनाव को लेकर हो रही चर्चाएं निराधार हैं. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान चुनाव के समय को लेकर हो रही चर्चाओं पर जवाब दिए हैं.
यह भी पढ़ें- खान सर को गिरफ्तारी से राहत! कोचिंग विवाद में कोर्ट ने बढ़ाई रोक; 7 जुलाई को होगी सुनवाई
