3 जुलाई दिन शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के नेता राजेंद्र चौधरी को कार्डियक अरेस्ट आया है, जिसके बाद उन्हें तुरंत उत्तर प्रदेश के लखनऊ में स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कार्यालय आने के बाद में वह अचानक से ही बीमार पड़ गए थे, जिसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया.
सपा के प्रमुख नेता अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम ब्रजेस पाठक उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दे रहे हैं. सपा नेता अखिलेश यादव ने अस्पताल के बाहर पत्रकारों से बातचीत कर कहा कि राजेंद्र चौधरी पार्टी के कार्यालय में आए थे. अचानक से ही वह बीमार पड़ गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. अभी वह निगरानी में ही है. आगे का इलाज चल रहा है. ECG के रिपोर्ट में उनकी स्थिति में सुधार आया है. आगे आने वाले ECG रिपोर्ट के बाद ही उनकी स्थिति का पता लग पाएगा. डॉक्टरों के सलाह के आधार पर ही आगे जाया जाएगा.
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बातचीत के दौरान कहा कि एमएलसी राजेंद्र चौधरी की हालत अभी स्थिर है. भगवान से उनके जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना की जा रही हैं. उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी. जांच में उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था. हालांकि, अभी उनकी स्थिति में सुधार है. ईश्वर से उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. पहले उन्हें सिविल अस्पताल में ले जाया गया था, जिसके बाद लोहिया अस्पताल में शिफ्ट किया गया है. हम उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करते हैं.
ये भी पढ़ें: कर्नाटक में पुलिस की बड़ी चूक! POCSO आरोपी लॉक-अप से फरार, CCTV फुटेज से खुली पूरी कहानी…
