महाराष्ट्र का केतन हत्याकांड अभी के समय में काफी सुर्खियों में है. एक के बाद एक खुलासे पुलिस पूछताछ में किए जा रहे है. हालांकि, सिया के चेहरे से बिल्कुल भी नहीं लग रहा है कि उसे अपने किए का कोई पछतावा है. दरअसल, सिया गोयल ने पुलिस की निगरानी के दौरान में ले जाते हुए मीडियाकर्मियों को अश्लील इशारा किया है.
आपत्तिजनक हरकत
सोशल मीडिया पर इस घटनाक्रम के वायरल होते ही सभी लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं. भर-भर के लोग सिया की इस हरकत पर रिएक्शन देते दिखाई दे रहे हैं. 2 जुलाई गुरुवार को सिया गोयल को पुलिस उसके पुणे के मार्केट यार्ड वाले घर ले गई थी. शक्ल स्कार्फ से ढकी हुई थी. इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद भी सिया के चेहरे पर पछतावा नहीं था. उसने अपनी उंगलियों से आपत्तिजनक इशारा भी किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर भर-भर के आलोचना हुई.
एक और व्यक्ति को इसकी जानकारी
बता दें कि सिया गोयल ने अपने प्रेमी चेतन संग मिल केतन की हत्या की है. पूरा मामला उसने बड़े ही फिल्मी अंदाज में साजिशों के जाल से बुनकर किया है. इसी बीच पुलिस पूछताछ में एक और खुलासा हुआ है. दरअसल, सिया और चेतन के इस प्लान के बारे में एक और व्यक्ति को जानकारी थी. अभी तक लेकिन उसके रोल का पता नहीं लगा है. पुलिस ने उसे अभी आरोपी घोषित नहीं किया है. उससे पूछताछ की जा रही है.
ये भी पढ़ें: केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा, पहले से था तीसरे शख्स को पता, जांच में हुआ खुलासा
