झारखंड में जिन उम्मीदवारों ने प्रीलिम्स की एग्जाम दिया था, उनके लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, JPSC ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वह अब JPSC की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
प्रीलिम्स का रिजल्ट निकलने के बाद में आयोग ने Mains के भी आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. आवेदक 3 जुलाई से लेकर 9 जुलाई तक अपना आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों को सलाह है कि वह अपना आवेदन अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना पहले ही कर लें.
ऐसे देखें रिजल्ट
दरअसल, आपको सबसे पहले JPSC की अधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाना है. उसके बाद में Jharkhand Combined Civil Services Examination वाले सेक्शन पर क्लिक करना है. जैसे ही आप क्लिक करेंगे रिजल्ट का पीडीएफ खुल जाएगा. उसमे अपना रोल नंबर डाले. आपको आपका रिजल्ट आसानी से दिखाई दे जाएगा. उम्मीदवार रिजल्ट का एक प्रिंटआउट जरूर निकलवा लें.
कैसे होगा चयन
JPSC में उम्मीदवारों का चुनाव चार चरणों में किया जाएगा. आपको सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा देनी होगी. उसके बाद में मुख्य लिखित परीक्षा और फिर इंटरव्यू देना होगा. पास होने वाले व्यक्ति को फिर दस्तावेज सत्यापन के लिए अंतिम चरण में भेजा जाएगा.
कब होगी मेंस की परीक्षा
जेपीएससी में मेंस की लिखित परीक्षा 18, 19, 20 जुलाई को करवाई जाएगी. दो शिफ्टों में परीक्षा होगी. पहली शिफ्ट 10 से 1 की होगी. दूसरी शिफ्ट 2:30 बजे से शाम 5:30 तक की होगी. उम्मीदवारों को पहले अपना एडमिट कार्ड और सभी जानकारी वेबसाइट पर जमा करानी होगी.
इन तारीख को यह परीक्षा
प्रीलिम्स परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को हुई थी.
प्रीलिम्स का रिजल्ट 2 जुलाई 2026 में जारी हुआ.
3 जुलाई 2026 से मेंस के लिए आवेदन शुरू हुआ.
मेंस के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 जुलाई 2026 है.
18, 19 और 20 जुलाई 2026 को मेंस की परीक्षा होगी.
ये भी पढ़ें: CBSE 10th Second Board Result 2026 का इंतजार खत्म! इन आसान स्टेप्स से देखें अपना स्कोर?
