झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ा मौका है. दरअसल, JSSC(झारखंड कर्मचारी चयन आयोग) ने कक्षपाल भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन शुरू किया है. यह युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है.
कितने पदों को जाएगा भरा
दरअसल. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत जेल में 1733 कक्षपाल पदों पर लोगों को चुना जाएगा. वह उम्मीदवार जो इस नौकरी के लिए इच्छुक है, 19 जून 2026 से पहले आवेदन कर लें. आवेदकों को बता दें कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरीके से ऑनलाइन है. पुरुष और महिला दोनों इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया की खास बात यह हैं कि 10वीं पास भी इसके लिए आवेदन कर सकता है. महिलाओं के लिए केवल 64 पद है. वहीं, पुरूष के लिए 1634 पद को भरा जाएगा. अगर किसी तरीके की फार्म भरते समय गलती हुई, तो 22 से 24 जून 2026 तक करेक्शन विंडो के खुलने पर ठीक भी किया जा सकता है.
योग्यता
मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी
18 से 25 वर्ष आयु(आरक्षित वर्ग को छूट)
पुरुष की न्यूनतम लंबाई 160 सेंटीमीटर
अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पुरुष के लिए यह 155 सेंटीमीटर, महिला के लिए न्यूनतम लंबाई 148 सेंटीमीटर
इस तरीके से कर आवेदन
आपको सबसे पहले झारखंड कर्मचारी सेवा आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाना है. उसके बाद पहले रजिस्ट्रेशन करना है. साइट पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद में फॉर्म को भरें. फॉर्म भरने के बाद में सबमिट करके प्रिंटआउट जरूर निकलवा लें.
ये डॉक्यूमेंट्स जरूरी
10वीं की मार्कशीट
पासपोर्ट साइज फोटो
आधार कार्ड
निवास प्रमाणपत्र
हस्ताक्षर
जाति प्रमाणपत्र
ये भी पढ़ें: 12 साल तक परिवार से छिपाया धर्म परिवर्तन, जानें आयुष मलिक और चांदनी की चर्चित लव स्टोरी की पूरी कहानी
