बॉम्बे हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. लंदन में रह रही उनकी बेटी को भी धमकी भरा लेटर मिला है. जस्टिस के परिवार को भी लगातार धमकियां मिल रही हैं.

रिटायर्ड जज को जान से मारने की धमकी
बॉम्बे हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है. बताया जा रहा है कि रिटायर्ड जज गौतम पटेल और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां लगातार मिल रही हैं. यह सिलसिला पिछले लगभग 10 महीनों से लगातार जारी बताया जा रहा है. मामले में गौतम पटेल ने बताया कि दाऊदी बोहरा उत्तराधिकार विवाद में उनके फैसले के बाद लगातार धमकियां दी जा रही हैं.
लंदन में बेटी को मिली लेटर
जानकारी देते हुए गौतम ने बताया कि लंदन में रह रही उनकी बेटी अदिति पटेल को धमकी भरा लेटर मिला है. बताया जा रहा है कि अदिति को 5 जून को लंदन में एक गुमनाम लेटर मिला था. जिसमें लिखा था कि जस्टिस पटेल अपने अप्रैल साल 2024 के फैसले को यूट्यूब वीडियो के जरिए सार्वजनिक रूप से वापस नहीं लेते हैं, तो उनके पूरे परिवार का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा. लेटर के साथ एक SD कार्ड भी भेजा गया था.
लेटर में की जा रही मांग
मामले में अधिकारियों का मानना है कि यह लेटर अगस्त 2025 में शुरू हुए एक सुनियोजित धमकी के अभियान का हिस्सा है. आपको बता दें कि इससे पहले भी इस तरह के लेटर मुंबई में जज की पत्नी और लंदन में बेटी के पास भेजे जा चुके हैं. इन लेटर में यह मांग की गई है कि जज सार्वजनिक रूप से यह स्वीकार करें कि उन्होंने वह फैसला दबाव में आकर सुनाया था.
ब्रिटेन पुलिस कर रही जांच
आपको बता दें कि इससे पहले 22 अप्रैल को लंदन में रह रही जज की बेटी अदिति पर एक शख्स ने हमला भी किया था. इस हमले में उनकी नाक टूट गई थी. जिसके बाद से ब्रिटेन पुलिस हमले और लेटर की जांच कर रही है. आपको बता दें कि रिटायर्ड जज गौतम पटेल और उनके परिवार को लगातार जान से मारने की धमकी मिली है. लंदन में उनकी बेटी को धमकी भरा लेटर भी मिला है.
यह भी पढ़ें- एक को राहत, दूसरे को झटका! कोचिंग फायरिंग मामले में रौशन आनंद की याचिका खारिज; अदालत ने नहीं दी राहत
