उत्तर प्रदेश में अभी के समय में एक लव स्टोरी काफी चर्चें में चल रही है. दरअसल, यहां पर एक जाने माने बिजनेसमैन के बेटे ने सालों पहले मुस्लिम धर्म में परवर्तित होने का खुलासा किया है. प्यार की कोई सीमा नहीं होती है, युवक ने इस कहावत को सच में बदल दिया है. अपनी गर्लफ्रेंड के प्यार को साबित करने के लिए युवक ने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया है.
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, आयुष मलिक शामली के एक संपन्न परिवार से है. देवराज मलिक, जो कि केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष है, वह आयुष मलिक के पिता है. दरअसल, आयुष मलिक के पिता ने उनकी गर्लफ्रेड और पिता इस्लाम कुरैशी को जेल भिजवा दिया है. साथ ही उनके कई अन्य परिवारों के ऊपर भी FIR दर्ज करवाई है. पिता के ठोस कदम उठाने की पीछे की वजह आयुष मलिक का धर्म परिवर्तन करना है.
दरअसल, आयुष मलिक ने बताया कि वह 12 साल पहले अपनी मर्जी से इस्लाम धर्म को अपना धर्म मान चुके है. पाकिस्तान के विद्वान डॉ. इसरार अहमद के वीडियो को देख वह इस्लाम धर्म अपनाने के लिए प्रभावित हुए थे. धर्म चेंज करने के बाद उन्होंने अपना नाम मोहम्मद अली रखा. उसके बाद रहमान रखा. हालांकि, उन्होंने इतने सालों तक अपने घरवालों से यह बात छिपा कर रखी थी. उनका कहना हैं कि अगर वह पहले ही यह बता देते, तो उनके परिवार में बेटियों की शादी में मुश्किलें पैदा होती. परिवार के डर से वह चुप थे. अब वह लेकिन चुप नहीं रहेंगे. उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान में बताया कि उन पर हिंदू धर्म में वापसी का दबाव डाला जा रहा है.
पिता ने उठाए सख्त कदम
देवराज मलिक का कहना हैं कि चांदनी के संपर्क में आने के बाद में उनके बेटे ने यह कदम उठाया है. उन्होंने चांदनी के परिवार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनका पूरा परिवार संपत्ति हथियाना चाहता है. हालांकि, चांदनी ने इन आरोपों को पूरी तरीके से खारिज कर दिया है. आयुष ने कहा कि चांदनी ने कभी भी किसी तरीके की डिमांड नहीं की है.
ये भी पढ़ें: घर से साथ निकले 5 दोस्त! नदी से बरामद हुआ एक का शव; सर्च ऑपरेशन जारी
