केरल के केल्लम जिले में एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) ने कार्रवाई करते हुए 10 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. इन सभी नागरिकों के पास से आधार कार्ड और पहचान पत्र भी बरामद हुए हैं. अब ATS इसको लेकर जांच कर रही है.

केरल में ATS की बड़ी कार्रवाई
केरल के कोल्लम जिले में एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) ने बड़ी कार्रवाई की है. ATS ने कार्रवाई करते हुए कोट्टारक्करा इलाके में अवैध रूप से रहने वाले 10 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के पास से भारतीय पहचान पत्र समेत आधार कार्ड बरामद हुए हैं. बताया जा रहा है कि सभी घुसपैठिए अवैध रूप से भारत के अंदर रह रहे थे.
आरोपियों के पास से पहचान पत्र बरमद
बताया जा रहा है कि सभी घुसपैठिए अवैध रूप से रहकर भारत में काम कर रहे थे. इन आरोपियों के पास आधार कार्ड और कई पहचान पत्र मौजूद थे. अब ATS की टीम इसकी जांच भी कर रही है. बताया जा रहा है कि ATS ने सूचना के आधार पर कोट्टारक्करा में छापेमारी करते हुए 10 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि ये सभी आरोपी बिना किसी वैध डॉक्यूमेंट्स के देश में रह रहे थे.
इससे पहले भी हुई कार्रवाई
टीम ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से पहचान पत्र भी बरामद किए हैं. अब यह जांच की जा रही है कि इन दस्तावेजों को किस तरह से बनवाया गया है या फिर ये असली हैं. ATS यह भी जांच रही है कि ये लोग भारत में कब और कैसे आए थे. आपको बता दें कि यह कार्रवाई घुसपैठियों के खिलाफ कोई पहली कार्रवाई नहीं है. इससे पहले भी केरल के कोच्चि में 5 जून को पलारीवट्टम इलाके से पुलिस ने 10 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया था.
यह भी पढे़ं- घर से साथ निकले 5 दोस्त! नदी से बरामद हुआ एक का शव; सर्च ऑपरेशन जारी
