कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर एक महिला पर अपने पक्ष में फैसला करने के लिए जज की कुर्सी पर काला जादू करने का आरोप है. अभी के आधुनिक समय में भी जादू टोने की खबर आने से सभी लोग चौंक गए है.
मंत्रों को फूंक किया झाड़ फूंक
दरअसल. मजुंला नाम की एक महिला फर्स्ट एडिशनल सीनियर सिविल जज एवं JMFC कोर्ट के अंदर गई और उसके बाद में जज की कुर्सी पर मंत्रों को फूंक कर काला जादू करने की कोशिश की. महिला ने पहले सफेद सरसों के दाने जज की कुर्सी पर छिड़के और उसके बाद में मंत्रों को फूंका. 65 वर्षीय महिला की यह पूरी करतूत कोर्ट में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई.
2 दिन बाद जब सीसीटीवी फुटेज को देखा गया तो लोगों के होश उड़ गए. महिला की सारी हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई. कोर्ट की मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नेत्रा को मामले की शिकायत दी गई, जिसके बाद में पुलिस ने महिला के खिलाफ में FIR दर्ज किया. पुलिस द्वारा पूछताछ में पाया गया कि महिला ने यह पूरा काम अपने पक्ष में फैसले को लाने के लिए किया था. इसी कारण से उसने जज के चैंबर में जाकर के काला जादू किया.
मामले की जांच करने के बाद होगा फैसला
महिला के खिलाफ में काला जादू की रोकथाम एवं उन्मूलन अधिनियम 2017 और कर्नाटक अमानवीय कुप्रथाओं के तहत में मामला दर्ज किया गया है. कर्नाटक पुलिस ने आरोपी महिला को मंजुला अदालत में पेश कर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि महिला के साथ में और कौन-कौन इस काम में शामिल था. फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच कर आगे का फैसला लिया जाएगा.
ये भी पढ़ें: E20 पेट्रोल पर भड़के लोग! C-Voter के सर्वे ने खोला राज, NDA समर्थक भी सरकार के फैसले के खिलाफ
