झारखंड के रांची से अंधविश्वास की एक अनोखी घटना सामने आई है. यहां लोगों ने एक युवक के हाथों को उबलते हुए पानी में डाल दिया. लोगों का मानना था कि अगर उसने चोरी नहीं की है, तो उसे कुछ भी नहीं होगा.

अंधविश्वास की हदें पार
दुनिया आज के समय में विज्ञान और तकनीकी मामलों में काफी आगे बढ़ गई है, लेकिन इस दौर में भी अंधविश्वास की जड़ें समाज के कई हिस्सों में जमी हुई हैं. झारखंड की राजधानी रांची के पास से एक अनोखी और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक को चोरी के शक में बेहद खतरनाक सजा दे दी गई. युवक को बेगुनाही साबित करने के लिए कठिन पड़ाव पार करना पड़ रहा था.
उबलते पानी में डाले युवक के हाथ
बताया जा रहा है कि युवक की बेगुनाही को साबित करने के लिए उसके दोनों हाथों को गोबर मिले हुए उबलते पानी में डाल दिया. इस दौरान युवक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना नरकोपी थाना क्षेत्र के सरवा गांव की है. यहां एक घर से लगभग 20 हजार रुपए चोरी होने की बात सामने आई थी. जिसके बाद यह घटना हुई है.
चोरी का लगाया आरोप
लोगों ने गांव के रहने वाले 18 साल के अनूप उरांव के ऊपर चोरी का आरोप लगा दिया. गांव के कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और चोरी कबूल करने का दबाव बनाने लगे. बताया जा रहा है कि चोरी की सच्चाई को जानने के लिए युवक के दोनों हाथों को उबलते गोबर मिले हुए पानी में डाल दिए. लोगों का मानना था कि अगर युवक ने चोरी नहीं की होगी तो उसे किसी तरह का नुकसान नहीं होगा.
अस्पताल में भर्ती हुआ युवक
जब युवक के हाथों को गर्म पानी में डाला गया तो वह दर्द से चीखने लगा. जिसके बाद भी किसी ने उसके ऊपर ध्यान नहीं दिया. घटना में युवक के दोनों हाथ बुरी तरह से झुलस गए. जिसके बाद उसे रांची के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है, जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें- ‘मम्मी मर गई तो मैं भी…’, बेटी के सामने की पत्नी की हत्या; भांजे के साथ संबंध में थी महिला
