झारखंड में राज्यसभा की 2 सीटों पर चुनाव होने जा रहा है, जिसको लेकर 18 जून को वोटिंग होनी है. कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार की जीत को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात करके समर्थन की मांग की है.

झारखंड में राज्यसभा चुनाव
राज्यसभा की 2 सीटों के लिए झारखंड में चुनाव हो रहे हैं. चुनाव की वोटिंग 18 जून को होने वाली है. प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ा गई हैं. आपको बता दें कि कांग्रेस ने प्रणव झा को मैदान में उतारा है और अब उनकी जीत को सुनिश्चित करने के लिए पार्टी एक्टिव हो गई है. जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की है और प्रणव झा के लिए समर्थन मांगा है.
कांग्रेस नेताओं ने की सीएम से मुलाकात
जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेताओं के दल ने नासिर हुसैन की अगुवाई में सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की है. आपको बता दें कि कांग्रेस ने राज्यसभा सांसद नासिर हुसैन को राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड का पर्यवेक्षक बनाया है. नासिर हुसैन के साथ में अजय शर्मा, कांग्रेस के राज्य प्रभारी के राजू, झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के साथ उम्मीदवार प्रणव झा ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की है.
सीएम की पार्टी का उम्मीदवार भी मैदान में
मुख्यमंत्री सोरेन से मुलाकात करके कांग्रेस नेताओं ने राज्यसभा चुनाव में प्रणव झा के लिए समर्थन की मांग की है. आपको बता दें कि राज्य में 2 राज्यसभा सीटों को लेकर 3 उम्मीदवार हैं. कांग्रेस से प्रणव झा, सीएम सोरेन का पार्टी JMM से बैजनाथ राम और बीजेपी समर्थित निर्दलीय परिमल नाथवाणी मैदान में उतरे हैं. आपको बता दें कि एक सीट पर जीत के लिए 28 वोटों की जरूरत है.
सीट जीतने के लिए JMM का सपोर्ट जरूरी
JMM के पास 34 विधायक मौजूद हैं, पार्टी के उम्मीदवार के जीतने के बाद भी 6 सदस्यों के वोट बचेंगे. झारखंड में कांग्रेस के पास अपने 16 विधायक हैं, जिसके बाद प्रणव झा को 12 वोटों की जरूरत होगी. जिसमें राष्ट्रीय जनता दल के 4 और लेफ्ट के 2 विधायकों को मिलाकर 22 वोट हो जाएंगे. ऐसे में अगर कांग्रेस को सीट जीतनी है तो JMM के 6 विधायकों का साथ होना बेहद जरूरी माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें- बीजेपी नेता ने की फेरीवाले की पिटाई! वायरल वीडियो पर दिया रिएक्शन; बोले- मेरी कदम सही था…
