बिहार कोचिंग विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. बता दें कि ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद को जमानत मिल गई है. 15 जून 2026 दिन सोमवार को वह जेल से बाहर आए है. दरअसल, कोर्ट ने उनको यह जमानत भाई की मौत की वजह से दी है. जेल से निकलते ही उन्होंने खान सर और कई लोगों पर आरोप लगाए है.
फैजल खान ने की है हत्या- रौशन आनंद का आरोप
उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान में कहा कि किसान कोल्ड स्टोर के मालिक और फैजल खान ने मिलकर उनके भाई की हत्या कराई है. मैं जब तक जेल से बाहर था, तब तक मेरे भाई को कुछ भी नहीं हुआ था, लेकिन जैसे ही जेल गया, तो उसकी हत्या कर दी गई. उनके खिलाफ साजिश की गई है, फैजल खान झूठा है. कोई गोलीबारी नहीं की गई थी, उस हिसाब से सोचिए कि वह कितना झूठा है. सब जानते हैं कि गोलीबारी किसकी तरफ से हुई थी. फैजल खान की तरफ से यह की गई थी.
कोचिंग विवाद पर राजनीति भी गरमाई हुई है. सभी नेता मामले पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. वहीं, पुलिस जांच कर रही है. हालांकि, प्रिंस की मौत नेपाल के विराटनगर में होटल में कैसे हुई, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही खुलासा होगा. एक बेटा जेल के चक्कर काट रहा है. तो वहीं, दूसरे की हत्या हो गई है. ऐसे में परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है.
जेडीयू नेता ने कहा- जांच कर रही पुलिस
जेडीयू नेता और मंत्री सुनील कुमार ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि पुलिस पहले कार्रवाई करेंगी. उसके बाद में आगे का फैसला लेगी. पटना में कानून चलता है. पुलिस न्यायसंगत तरीके से ही काम करेगी.
ये भी पढ़ें: फर्जी प्रोफाइल, नकली दस्तावेज और 8000 आपत्तिजनक फाइलें, आदित्य पटेल बनकर महिलाओं को फंसाता था करीम
