बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अचानक उत्तराखंड दौरा किया है. उन्होंने मसूरी पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए कई जरूरी मुद्दों पर चर्चा की है. उन्होंने चुनाव की तैयारियों को लेकर भी बातचीत की है.

मसूरी पहुंचे नितिन नबीन
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव बेहद नजदीक है, जिसको लेकर तमाम पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को अचानक से उत्तराखंड पहुंचे हैं. उन्होंने उत्तराखंड का गोपनीय दौरा किया है. नितिन नबीन उत्तराखंड के मसूरी पहुंचे हैं. जिसके बाद यहां पहुंचकर उन्होंने बीजेपी के कार्यकर्ताओं के साथ में बैठक की है.
कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
मसूरी पहुंचकर नितिन नबीन के इस मसूरी दौरे को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया था. आपको बता दें कि बीजेपी के कई बड़े नेताओं को भी उनके आने की जानकारी नहीं थी. मसूरी पहुंचकर नितिन नबीन ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की है. इस दौरान संगठन की मजबूती, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों और मसूरे क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर बैठक में चर्चा की है.
बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर
इस बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क अभियानों के बारे में भी जानकारी दी है. इस बैठक के दौरान बीजेपी अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए बूथ स्तर पर संगठन की स्थिति और जनता के बीच पार्टी की स्वीकार्यता को लेकर फीडबैक लिया है. इस दौरान उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने पर भी जोर दिया है.
राजनीतिक हलकों में मची खलबली
मसूरी में बैठक करते हुए उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया है. आपको बता दें कि नितिन नबीन के इस अचानक हुए दौरे ने राजनीतिक हलकों में चर्चाओं को तेज कर दिया है. इस दौरे को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इसे चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बताया है.
यह भी पढ़ें- झारखंड CM सोरेन से कांग्रेस नेताओं ने की मुलाकात! राज्यसभा चुनाव में मांगा सपोर्ट; उम्मीदवार को जिताने की राजनीति तेज
