कॉकरोच जनता पार्टी ने ऐलान किया है कि वह कल यानी 16 जून को शाम 4 बजे नागपुर में विरोध प्रदर्शन करने वाली है. CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने लोगों से इस प्रदर्शन में शांतिपूर्वक शामिल होने की अपील की है.

कल नागपुर में CJP की प्रदर्शन
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) लगातार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर मांग करते हुए प्रदर्शन कर रही है. अब कॉकरोच जनता पार्टी ने 16 जून यानी कल के लिए नागपुर में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का ऐलान कर दिया है. आपको बता दें कि CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने युवाओं और छात्रों से शाम को 4 बजे संविधान चौक पर आने की अपील की है.
संस्थापक ने की अपील
आपको बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने नागपुर में प्रदर्शन को लेकर छात्राओं, युवाओं और नागरिकों से अपील की है. अभिजीत दीपके ने अपील की है कि छात्र और युवा शाम के 4 बजे संविधान चौक पर आकर शांति पूर्वक प्रदर्शन में शामिल हों. आपको बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी लगातार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है.
वीडियो जारी करके दी जानकारी
पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रदर्शन की जानकारी दी है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए अभिजीत दीपके ने बताया है कि वे 16 जून को नागपुर पहुंचने वाले हैं. इस दौरान वीडियो में उन्होंने छात्रों और युवाओं के साथ नागरिकों से भी प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है. पार्टी पिछले महीने NEET (UG) पेपर लीक विवाद के लेकर लगातार शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रही है.
सरकार को देना होगा जवाब- CJP
CJP का आरोप है कि इस मामले ने परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता के ऊपर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और इसको लेकर जवाबदेही तय होनी चाहिए. पार्टी के नेताओं का साफ कहना है कि छात्रों के भविष्य से जुड़े हुए मुद्दे पर सरकार को जवाब देना होगा. अब इसी मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी नागपुर में विरोध प्रदर्शन का आयोजन कर रही है.
यह भी पढ़ें- अचानक उत्तराखंड पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष! नितिन नबीन ने कार्यकर्ताओं से की बैठक; चुनाव को लेकर रणनीति तेज
