CBSE ने 2026 में पहली बार बोर्ड एग्जाम करवाया है. पहले चरण के रिजल्ट निकल चुके हैं. अब दूसरे चरण का इंतजार किया जा रहा है. ऐसे में बता दें कि CBSE के रिजल्ट की घोषणा कभी भी हो सकती है. रिजल्ट के जारी होने के बाद में सभी अपना स्कोर वेबसाइट पर देख पाएंगे. 6 लाख 68 हजार लोगों ने इस बार बोर्ड की परीक्षा में हिस्सा लिया है. सभी बच्चों की नजरे रिजल्ट पर टिकी हुई है. हालांकि, केवल वेबसाइट ही नहीं बल्कि कई तरीके से आप रिजल्ट को चेक कर पाएंगे.
रिजल्ट चेक करने के लिए यह होना जरूरी
आपके पास स्कूल नंबर, रोल नंबर, जन्मतिथि और एडमिट कार्ड होना चाहिए. तभी आप अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख पाएंगे.
इन साइट पर चेक कर सकते हैं रिजल्ट
आप cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in, DigiLocker और UMANG App पर अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं.
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
आपको सबसे पहले इनकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है. उसके बाद होमपेज पर दिखाई देने वाले CBSE Class 10 Second Board Result 2026 वाले सेक्शन पर क्लिक करना है. क्लिक करने के बाद अपना रोल नंबर और अन्य जानकारी भरें. रिजल्ट को सबमिट करने के बाद में आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगा. रिजल्ट का प्रिंटआउट भी अवश्य निकलवा लें.
इन ऐप पर भी कर सकते हैं रिजल्ट चेंक
केवल साइट ही बल्कि ऐप पर भी आप अपनी मार्कशीट को चेक कर सकते हैं. कई बार साइट पर ज्यादा भीड़ होती है. अगर ऐसा हो तो आप UMANG और DigiLocker से भी अपनी मार्कशीट को डॉउनलोड कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश की शिक्षिका बनी मिसाल, बीमार छात्रा को 6 किमी पीठ पर उठाकर ले गई अस्पताल…
