हर इंसान का दूसरे देश में जाकर पढ़ने का सपना होता है. हालांकि, कई दिक्कतों के कारण वह वहां नहीं जा पाते हैं. 2026 में तो कई देशों ने अपने नियमों में चेंज किया है, जिसकी वजह से बाहर जाकर पढ़ाई करना और ज्यादा मुश्किल हो गया है. बात करें भारत के लोगों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले देश की, तो वह अमेरिका है. हालांकि, 2026 में हुए बदलाव के बाद में स्टूडेंट वीजा लेने के नियम में सख्ती आ गई है. आइए जानें.
दरअसल, अमेरिका में पुराने Duration of Status में चेंज लाया गया है. अब स्टूडेंट वीजा लेकर जाने वाले लोगों को थोड़ी दिक्कतों को झेलना पड़ सकता है.
ग्रेस पीरियड को कम करना
पढ़ाई पूरी करने के बाद में अब देश में रहने वाले लोगों को स्टेटस बदलने का टाइम चेंज कर दिया गया है. पहले यह समय 60 दिनों का था. जो अब घटाकर 30 दिन कर दिया गया है.
F-1 वीजा वालों का टाइम फिक्स
दरअसल, 2026 के नए नियम में अब F-1 वीजा को 4 साल की निश्चित अवधि दी जाएगी. इस निश्चित अवधि तक ही वह वहां रह सकते हैं. अगर उनका कोर्स लंबा है, तो उसके लिए उन्हें दोबारा से EOS लेना होगा.
F-1 वीजा वाले अपने एंडरग्रेजुएट डिग्री के पहले साल में न तो कोई सबजेक्ट चेंज कर सकते हैं न ही वह किसी दूसरे कॉलेज में अपना ट्रांसफर कर सकते हैं.
वीजा इंटरव्यू के दौरान में आवेदकों की सोशल मीडिया हिस्ट्री भी चेक की जाएगी, साथ ही उनके बैकग्राउंड को भी अच्छे से जांचा जाएगा.
हालांकि, नए नियम केवल अमेरिका में ही नए आए है. बल्कि अन्य देशों में भी यह बदलाव किए गए है. हर देश में अलग-अलग नियम आए है साथ ही सख्ती आई है.
ये भी पढ़ें: कुछ दिनों में जेल जा सकते चंपत राय! विनय कटियार का बड़ा दावा; बोले- मेरी पीएम मोदी से बात हो गई है
