छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में टीम ने 12 नक्सलियों को मार गिराया है. जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच यह मुठभेड़ किस्टाराम थाना क्षेत्र में मौजूद पामलूर के जंगलों में हुई है.
कोंटा एरिया कमेटी का सचिव भी शामिल
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच में भारी मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) सुकमा की टीम ने 12 नक्सलियों को मार दिया है. आपको बता दें कि मारे जाने वाले नक्सलियों में कोंटा एरिया कमेटी का सचिव सचिन मंगडू भी शामिल है.
इस ऑपरेशन को लेकर लगातार सुकमा के SP किरण चव्हाण मॉनिटरिंग कर रहे हैं. सुरक्षा बलों के साथ होने वाली मुठभेड़ की जगह पर AK-47 के साथ में इंसास जैसे ऑटोमैटिक हथियारों को भी बरामद किया गया है.
पहले भी मारे जा चुके 2 नक्सली
DRG की टीम ने किस्टाराम थाना क्षेत्र में आने वाले पलोदी और पोटाकपल्ली इलाकों में शुक्रवार को देर शाम सर्च ऑपरेशन शुरू किया था. टीम द्वारा शुरू किया गया यह ऑपरेशन देश से 31 मार्च, 2026 तक चलाए जा रहे नक्सलवाद के सफाए के खिलाफ अभियान का हिस्सा है. पुलिस ने बताया है कि इससे पहले भी बीजापुर जिले में सुरक्षाकर्मियों के साथ हुई दूसरी मुठभेड़ में 2 नक्सलवादी मारे जा चुके हैं.
टीम ने शुरू किया था सर्च ऑपरेशन
दरअसल, बीजापुर डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड टीम ने शनिवार को सुबह जिले के दक्षिणी हिस्से में मौजूद जंगलों में नक्सलियों के होने की सूचना पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया, जिसके बाद नक्सलियों ने सुरक्षाकर्मियों के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी.
इसी फायरिंग का जवाब देते हुए DRG की टीम ने 2 नक्सली मार गिराए. सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में 14 नक्सलियों को मार गिराया गया है. नक्सलियों को मार गिराने के बाद में सुरक्षाकर्मियों की यह नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मानी जा रही है.
यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का बनाया AI ऑडियो-वीडियो, पुलिस ने किया युवक को गिरफ्तार, आपराधिक इतिहास की भी हो रही जांच
