महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण हालत काफी खराब हो गए है. सोमवार के दिन में इतनी बारिश होने की वजह से जनजीवन पूरी तरीके से अस्त व्यस्त होता दिखाई दे रहा है. साथ ही महाराष्ट्र के अधिकतर हिस्सों में रेड अलर्ट को जारी किया गया है. कई नदियों में ओवरफ्लो देखने को मिला है. लोगों को सरकार ने चेतावनी दी है कि जितना हो सके उतना वह घर में ही रहे. मुंबई के हाल को देखते हुए स्कूल और कॉलेज को भी बंद कर दिया गया है.
आज महाराष्ट्र में ऑरेज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, ठाणे, नासिक और रायगढ़ में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. एनडीआरएफ और भारतीय नौसेना की टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है. कई इलाकों में तो घंटों तक बिजली नहीं है. 12 से लेकर 24 घंटे तक बिजली कटने की वजह से लोगों को मोमबत्ती जलाकर खाना बनाना पड़ रहा है. पवई परिसर में तो मगरमच्छ देखने को भी मिला है. स्थानीय लोगों ने मगरमच्छ के दिखते ही वन विभाग की टीम को कॉल कर मौके पर बुलाया. लोगों से सतर्क रहने के लिए बोला गया है.
त्र्यंबक पहाड़ में काले घने बादल छाए हुए है. मौसम विभाग ने नासिक में तेज बारिश के साथ-साथ बादल फटने की भी आशंका जताई है. लोगों से अपील की गई है कि अगर वह आज त्र्यंबकेश्वर जाने का प्लान कर रहे हैं तो उसे कैंसल कर दें. बारिश से आसपास के इलाकों में पानी भरेगा और ट्रैफिक लगने की वजह से यातायात आवागमन में दिक्कतें देखने को मिलेगी.
बारिश की वजह से मुंबई की कई नदियां ओवरफ्लो कर गई है. लोगों की सुरक्षा या किसी भी आपदा से निपटने के लिए सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है. संभावना है कि हालत काफी बिगड़ सकते हैं. महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस ने मामले का जायजा लेते हुए सभी नियमों का पालन करने की अपील की है.
ये भी पढ़ें: दांतो से काटा.. रेप किया.. पटक-पटक कर मारा.. पश्चिम बंगाल में 11 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप कर तालाब में फेंका!
