Ram Mandir Donation Row: उत्तरप्रदेश में अयोध्या राम मंदिर के चंदा चोरी केस में चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफों की मंजूरी के बाद सियासत गरमा गई है. विपक्षी दलों के नेता और विश्व हिंदू परिषद के बीच तीखे वार पलटवार किए जा रहे है.अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण को लेकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) के प्रवक्ता सुरेंद्र जैन ने कहा कि इस घटना से दुनिया भर के राम भक्तों को दुख जरूर पहुंचा है, लेकिन उनकी आस्था पर कोई असर नहीं पड़ा है.अगर आस्था पर चोट पहुंची होती तो अयोध्या में राम भक्तों की संख्या कम हो जाती.
राम भक्तों की आस्था में कमी नहीं- VHP प्रवक्ता सुरेंद्र जैन
उन्होंने कहा कि यदि श्रद्धालुओं की आस्था कमजोर हुई होती तो अयोध्या आने वाले राम भक्तों की संख्या में कमी दिखाई देती, जबकि ऐसा नहीं हुआ है. सुरेंद्र जैन ने कहा कि इस तरह की “अग्निपरीक्षाएं” पहले भी आई हैं और हर बार संगठन व समाज उस पर खरा उतरा है. राम भक्तों का विश्वास मजबूती के साथ आगे बढ़ी हैं.
आरोप निराधार हैं निराधार
VHP प्रवक्ता सुरेंद्र जैन ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि जो लोग आरोप लगा रहे हैं, उनके पास कोई ठोस आधार नहीं है. उन्होंने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट ने भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी के पास कोई तथ्य या साक्ष्य हैं तो वे जांच अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करें, न कि समाज की आस्था को ठेस पहुंचाने की कोशिश करें.
सुरेंद्र जैन ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई इस मुद्दे पर राजनीति करने या समाज की भावनाओं को आहत करने की कोशिश करेगा, तो उसे इसके दुष्परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि इस पूरे प्रकरण के बाद श्रद्धालुओं की आस्था और अधिक मजबूत होकर सामने आएगी.
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक में चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया था. इससे पहले ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने कहा था कि जो पाप से जुड़ा है, उसे सजा दिलाएंगे, हमें पीएम मोदी और सीएम योगी पर पूरा भरोसा है. राम मंदिर ट्रस्ट की अगली बैठक 22 जुलाई को होगी.
ये भी पढ़ें: Haridwar Accident: बाजुहेड़ी गांव के पास देर रात बड़ा हादसा; उड़े बाइकों के परखच्चे, तीन घरों के चिराग बुझे
