केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बीच में हुई मुलाकात से कई चर्चाएं शुरू हो गई है. कई रिपोर्टों के अनुसार संभावनाएं जताई जा रही है कि मोदी कैबिनेट में फेरबदल किया जाएगा. दोनों के बीच में हुई मुलाकात दो घंटे तक चली है. सूत्रों के मुताबिक कई वरिष्ठ मंत्रियों को हटाने की प्लान किया जा रहा है. उनकी जगह पर अन्य व्यक्ति को पद संभालने का मौका या बीजेपी में शामिल होने के लिए जगह दी जा सकती है.
अभी के समय में नीट का मुद्दा काफी चर्चा में रहा है. ऐसे में कैबिनेट की बैठक से संकेत मिल रहे हैं कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को सहयोगी संगठन में भेजा जा सकता है. हालांकि, अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. उन्हें उनके मौजूदा पद पर भी बनाए रखा जा सकता है. फेरबदल के बाद में अन्य नेताओं को भी बीजेपी में शामिल होने दिया जा सकता है.
आशंका है कि भाजपा संगठन और सरकार दोनों में बदलाव देखने को मिल सकते हैं. हालांकि, सरकार की तरफ से अभी कोई भी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. चर्चा हो रही है कि केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी को भी प्रमोशन मिल सकता है. गडकरी फिलहाल राजमार्ग मंत्रालय और सड़क परिवहन का पद संभाल रहे हैं. पार्टी के दिए संकेतों से चर्चा है कि नए चेहरों को मंत्रिमडल में शामिल किया जाएगा. सरकार की अधिकारिक घोषणा के बाद ही इन सभी चर्चाओं पर रोक लगेगी.
इन मंत्रियों के फेरबदल की सुगबुगाहट
पूर्व RBI गवर्नर शक्तिकांत दास को मोदी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है .
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को नए पद की जिम्मेदारी देने की संभावना.
भाजपा संगठन में वरिष्ठ और युवा नेताओं के बीच होगा बैलेंस.
हालांकि, सरकार की तरफ से होने वाले अधिकारिक घोषणा के बाद ही किसी नतीजे में पहुंचा जा सकता है. यह चर्चाएं और आशंका दोनों की मुलाकात के बाद में हो रही है.
ये भी पढ़ें: केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, ऑफिस से तीन अधिकारियों की छुट्टी
